फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइज एंड फॉल 2: कायरा का क्यों हुआ 'गुल्लू' से ब्रेकअप? 'स्प्लिट्सविला X6' विनर ने तोड़ी चुप्पी

Sat, 26 Sep 2026 04:39 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rise And Fall 2 Kaira Anu: 'स्प्लिट्सविला X6' की विनर रहीं कायरा अनु अब 'राइज एंड फॉल' सीजन 2 में नजर आ रही हैं, जहां उन्होंने आते ही अपने ब्रेकअप के बारे में बात की।
विज्ञापन
कायरा अनु और गुल्लू - फोटो : इंस्टाग्राम@heyitskairaaaa
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार, 26 सितंबर से वीरेंद्र सहवाग का रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' शुरू हो गया है। शो में एंट्री लेने के साथ ही 'स्प्लिट्सविला X6' की विनर ने कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू के साथ अपने रिश्ते, ब्रेकअप और ट्रस्ट इश्यू के बारे में खुलकर बात की। बता दें कि कायरा और गुल्लू ने मई 2026 में स्प्लिट्सविला X6 की ट्रॉफी जीती थी। उन्हें ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपये की इनामी राशि भी मिली थी।
विज्ञापन

कायरा अनु - फोटो : इंस्टाग्राम@heyitskairaaaa
क्या बोलीं कायरा अनु
'राइज एंड फॉल 2' में अपने परिचय के दौरान कायरा ने बताया कि कैसे उनका रिश्ता और उसके बाद हुआ ब्रेकअप दोनों ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए। उन्होंने उन लोगों को भी जवाब दिया, जो कहते थे कि गुल्लू से कनेक्शन की वजह से ही वह स्प्लिट्सविला में आगे बढ़ पाईं। 

कायरा ने कहा, 'मेरा रिलेशनशिप तो ट्रेंड हुआ है, लेकिन मेरा ब्रेकअप भी। सब कहते हैं कि गुल्लू-गुल्लू करके मैंने अपनी जगह बनाई है। लेकिन सच कहूं तो मैं यहां उन्हें गलत साबित करने आई हूं। क्योंकि धोखे ने मुझे और मजबूत बनाया है।'
विज्ञापन

राइज एंड फॉल 2 - फोटो : इंस्टाग्राम @mxbyprimevideo
ट्रस्ट इश्यू पर क्या बोलीं कायरा
कायरा ने अपने पुराने अनुभवों के बाद पैदा हुए ट्रस्ट इश्यू के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, 'कायरा, फायरा और क्रायरा सब एक ही इंसान में बताओ। लेकिन अब ट्रस्ट इश्यू बहुत ज्यादा हैं। मुझे नहीं पता कि किस पर भरोसा करना है और किस पर नहीं। शायद मुझे पता है। नहीं, मुझे नहीं पता।'

इन लोगों ने लिया 'राइज एंड फॉल 2' में हिस्सा
'राइज एंड फॉल' सीजन 2 में गौतम गुलाटी, कायरा अनु, करण पटेल, प्रियंका चाहर चौधरी, शहजाद पूनावाला, स्वरा भास्कर, इरिना रूड़ाकोवा, अनीश भगत, सारा गुरपाल, निहारिका तिवारी, सिवेट तोमर, काजल राघवानी, राज ग्रोवर, मनीष कश्यप और तेज प्रताप यादव शामिल हैं। शो के 15 कंटेस्टेंट टेलीविजन, फिल्मों, रियलिटी शो, सोशल मीडिया और पब्लिक लाइफ से जुड़े हैं। अब ये सभी शो के 'रूलर्स वर्सेस वर्कर्स' फॉर्मेट में मुकाबला करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें