फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 20: 'सांसे बंद हो रही हैं', स्काउट ने किया लव गिल को नॉमिनेट, फूट-फूटकर रोईं अभिनेत्री; छलका दर्द

Wed, 28 Oct 2026 11:41 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • 'बिग बॉस 20' का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें लव गिल रोते हुए नजर आईं।
  • दरअसल, नॉमिनेशन टास्क में स्काउट ने लव को नॉमिनेट कर दिया था।
  • इसके बाद अभिनेत्री टूट गईं और फिर अपना दर्द जाहिर किया।
विज्ञापन
स्काउट ओपी और लव गिल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में इन दिनों काफी हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। एक तरह लव और स्काउट के बीच दूरियां आ गई हैं, तो दूसरी तरफ बाकी कंटेस्टेंट्स भी एक-दूसरे से लड़ते दिख रहे हैं। अब हाल ही में शो में नॉमिनेशन टास्क हुआ, जहां स्काउट ने लव को नॉमिनेट कर दिया। इसके बाद अभिनेत्री टूट गईं और फूट-फूटकर रोने लगीं।
विज्ञापन
Trending Videos

लव गिल - फोटो : वीडियो ग्रैब
क्या बोलीं लव गिल?
हाल ही में नॉमिनेशन टास्क का एक प्रोमो सामने आया, जिसमें स्काउट ने लव का नाम लेते हुए कहा कि जो अभी हालिया चीजें हुई हैं, उसकी वजह से मैं चीजों को आगे नहीं ले जाना चाहता और फ्रेश स्टार्ट करना चाहता हूं। इसके बाद लव आईं और रोने लग गईं।

अभिनेत्री ने रोते हुए कहा, 'मेरी जितने भी कोशिशें थी, सब रियल थी कुछ भी फेक नहीं था।' फिर लव काश्वी की बोली हुई बातों को दोहराती हैं कि 'ट्रैप बिछाया है, ये मैं नहीं रख पा रही थी अपने अंदर। सो नहीं रही हूं मैं रात को.. सांसे बंद हो रही है मेरी। क्या करूं मैं, यहां मुझे कोई भी जगह अकेले नहीं मिल रही है। वो बोल रहा है बात मत कर, मूव ऑन कर। मैंने 40-50 दिन निकाले हैं और आप बोल रहे हो बात मत कर। एक-दो दिन तो दो यार तुम लोग, मैं रोबोट नहीं हूं।'
विज्ञापन

बिग बॉस 20 - फोटो : वीडियो ग्रैब
लव और स्काउट के बीच आई दूरियां
बता दें कि बीते वीकेंड का वार के बाद से ही लव गिल और स्काउट के बीच दूरियां देखने को मिल रही है। दरअसल, बीते हफ्ते रोहित शेट्टी ने दोनों की जमकर क्लास लगाई थी। साथ ही उन्हें यह भी बताया कि जो वह कर रहे हैं, वो बाहर अच्छा नहीं लग रहा। इसके बाद शो में स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी आईं और उन्होंने लव को काफी कुछ सुनाया था।

ये कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट
बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए छह लोग नॉमिनेट हुए हैं, जिसमें लव गिल, गुल्लू, कनिका मान, स्काउट ओपी, आसिफ खान और आम्रपाली का नाम शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें