फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 20: अमन गांधी बने उदिति के 'पर्सनल असिस्टेंट'! इस बार किस-किस घरवाले पर पड़ेंगे नॉमिनेशन के पंच?

Mon, 05 Oct 2026 02:56 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 20: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में खूब गॉसिप देखने को मिलते हैं। प्रतिभागी एक-दूसरे की पीठ पीछे भी खूब खिंचाई करते हैं। हालिया प्रोमो में माही विज और काजी तौकीर को अमन गांधी के बारे में बात करते देखा गया।
विज्ञापन
बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शो 'बिग बॉस 20' में भरपूर ड्रामा देखने को मिल रहा है। कुछ प्रतिभागियों के बीच दोस्ती बन गई है। वहीं, कुछ के बीच छत्तीस का आंकड़ा है। जिन के बीच अच्छी बॉन्डिंग बनी है, उनके बारे में दूसरे प्रतिभागी चुटकी ले रहे हैं। ऐसा ही कुछ अमन गांधी को लेकर देखने को मिला। उन्हें उदिति का पर्सनल असिस्टेंट करार दे दिया गया है। किसने कहा ऐसा? जानिए

विज्ञापन

बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम
माही और काजी ने दिया अमन को 'पीए' का टैग
'बिग बॉस 20' का नया प्रोमो जियो हॉटस्टार के इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया गया है। इसमें माही विज और काजी तौकीर आपस में बात करते दिख रहे हैं। इस दौरान दोनों कहते हैं कि अमन तो यहां उदिति के पीआर बनकर आए हैं।

माही ने उतारी किसकी नकल?
माही कहती हैं, 'अमन तो पीआर बनकर आया है न उदिति का'। इस पर काजी ने कहा, 'वही ठीक है। पीए (पर्सनल असिस्टेंट) भी। असिस्टेंट भी वही। वही तो हो रहा है अभी। उदिति ने बोला कि दुनिया गोल नहीं है तो दुनिया गोल नहीं है'। इसके बाद माही ने उदिति की एक्टिंग करके दिखाई।
 
विज्ञापन

बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉक्सिंग रिंग में क्यों उतरीं मैरी कॉम?
इसके अलावा एक और प्रोमो भी जारी किया गया है। इसमें मैरी कॉम को बॉक्सिंग रिंग में उतारा गया है। दरअसल, नॉमिनेशन प्रक्रिया के लिए ऐसा किया गया है। इस बार की नामांकन प्रक्रिया थोड़ी दिलचस्प तरीके से होती दिखेगी। हर प्रतिभागी उस घर वाले की तस्वीर पंचिंग बैग पर चिपकाएगा, जिसे वह नॉमिनेट करना चाहता है। इस दौरान प्रतिभागियों ने एक-दूसरे पर तीखे बयान भी दिए।
बता दें कि यह रियलिटी शो हर दिन रात नौ बजे जियो हॉटस्टार पर और रात साढ़े दस बजे कलर्स पर प्रसारित होता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें