लव गिल ने गुल्लू के साथ किया मजाक?
एक नया प्रोमो सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि गुल्लू सोफे पर आराम से लेटे हैं। लव गिल आती हैं। पाउडर का डिब्बा उठाती हैं और उनके बालों पर छिड़क देती हैं। गुल्लू को जैसे ही पता चलता है तो लव गिल कहती हैं, 'सो मत। बिग बॉस को बताऊं क्या कि ये सो रहा है'। इसके बाद लव गिल हंसने लगती हैं। इसके बाद गुल्लू करवट बदलते हुए कहते हैं, 'पांच मिनट का रेस्ट है बस'।
लव गिल पर यूजर्स ने जताई नाराजगी?
गुल्लू के साथ मजाक करके लव गिल बेशक खूब हंस रही हैं। मगर, नेटिजंस को यह मजाक बिल्कुल पसंद नहीं आया। अधिकांश यूजर्स तो उनके एविक्शन की डिमांड कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'लव गिल कुछ भी करें, वो अच्छी लगती ही नहीं हैं'। एक यूजर ने लिखा है, 'लव बहुत इरिटेटिंग हैं'। वहीं, यूजर्स गुल्लू की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'गुल्लू ने यह साबित कर दिया कि किसी महिला को नीचा दिखाए बिना भी अपने लिए स्टैंड लिया जा सकता है'।
कनिका के बिना गुल्लू का जिम में नहीं लग रहा मन
एक अन्य प्रोमो भी सामने आया है। इसमें गुल्लू और कनिका एक-दूसरे से मजाक करते नजर आ रहे हैं। गुल्लू जिम में आने के लिए कनिका को प्रेरित करते हैं। पूछते हैं, 'कब से वापसी है आपकी? जिम आ जाओ। मन नहीं लग रहा'। कनिका कहती हैं, 'कल से आएंगे'। गुल्लू कहते हैं, 'चलिए आपको जिम दुल्हन की तरह सजा मिलेगा'। इसके बाद गुल्लू नंबर मांगते हैं कनिका से। मगर, कनिका कहती हैं, 'सर, जो बातचीत होगी सामने होगी। मम्मी ने मना किया है पीछे बात करने को'।