फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल ट्रेंड: 'साजन साजन' पर बने देसी बैटमैन के छाए वीडियो, अनु मलिक ने जताई खुशी; कहा- 'यकीन करना मुश्किल'

Fri, 27 Nov 2026 05:11 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • Anu Malik: सोशल मीडिया पर इन दिनों 'देसी बैटमैन' के वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। 
  • इन वीडियो में हॉलीवुड सुपरहीरो बैटमैन के साथ बॉलीवुड का एक पुराना गाना सुनाई दे रहा है। 
  • यह गाना अनु मलिक का मशहूर गाना 'साजन साजन तेरी दुल्हन' है। 
विज्ञापन
अनु मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों 'देसी बैटमैन' के वीडियोज ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाया हुआ है। करीब 27 साल पुराने गाने  'साजन साजन तेरी दुल्हन' को अचानक मिल रही पॉपुलैरिटी पर अब म्यूजिशियन अनु मलिक ने रिएक्शन दिया है। 
विज्ञापन


देसी बैटमैन के वीडियो में छाया 90 के दशक का गाना
दरअसल, इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे 'देसी बैटमैन' वीडियो में रॉबर्ट पैटिनसन के बैटमैन वाले किरदार को भारतीय माहौल में दिखाया जा रहा है। इन वीडियो में बैटमैन के अलग-अलग अंदाज के साथ 'साजन साजन' गाने का इस्तेमाल किया जा रहा है। लोगों को यह अनोखा कॉम्बिनेशन काफी पसंद आ रहा है। इसके बाद कई दूसरे क्रिएटर्स भी इसी गाने पर अपने सुपरहीरो वीडियो बना रहे हैं।

यह सब देखकर यकीन करना मुश्किल
अनु ने इंस्टाग्राम पर इस गाने की पोस्ट शेयर करते हुए भावुक नोट भी लिखा। उन्होंने लिखा, '29 साल पहले मैंने इस खूबसूरत गाने को कंपोज किया था। उस समय यह मेरे दिल का एक छोटा-सा हिस्सा था, जिसे मैंने म्यूजिक के रूप में तैयार किया था। हमने उस दौर में मौजूद साधनों और अपने टैलेंटेड लाइव म्यूजिशियंस के साथ इसे रिकॉर्ड किया था। तब मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि आगे चलकर यह गाना किस मुकाम तक पहुंचेगा। आज उसी गाने का रीमिक्स 'बैटमैन रिटर्न्स' में वायरल हो रहा है, जिसे मैंने इतने प्यार से कंपोज किया था। यह सब देखकर यकीन करना मुश्किल हो रहा है।' इसके अलावा इसे पोस्ट करते हुए उन्होंने एक बड़ा कैप्शन भी शेयर किया। 
विज्ञापन


देखें पोस्ट-
Trending Videos
विज्ञापन

1999 की फिल्म का गाना अब वायरल
अनु मलिक का गाना 'साजन साजन तेरी दुल्हन' साल 1999 में आई फिल्म 'आरजू' का है। इस गाने को अलका याग्निक ने अपनी आवाज दी थी। अब सोशल मीडिया पर इस गाने का रीमिक्स काफी पॉपुलर हो रहा है।

ये भी पढ़ें- दिलजीत दोसांझ मुंबई कॉन्सर्ट: मनसे ने की इवेंट पर बैन की मांग, आंदोलन की दी चेतावनी; यहां समझें पूरा मामला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें