फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 20: घरवालों ने एक-दूसरे के लिए दी लाइफलाइन की कुर्बानी, गुल्लू की बात सुन फूट-फूटकर रोने लगीं कनिका

Wed, 04 Nov 2026 11:51 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • Bigg Boss 20: रियलिटी शो में अक्सर घरवाले खुद को सेफ करने के लिए दूसरे प्रतिभागियों को नॉमिनेट करते नजर आते हैं।
  • टास्क के दौरान लाइफलाइन लेने की बारी आती है तो भी पीछे नहीं रहते। मगर, बीते दिन के एपिसोड में एक अलग तस्वीर नजर आई।
  • छोटी-छोटी बात पर झगड़ा और बहस करने वाले प्रतिभागियों ने एक-दूसरे के लिए लाइफलाइन की कुर्बानियां दीं।
विज्ञापन
बिग बॉस 20 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में प्रतिभागियों के बीच लड़ाई-झगड़े और बहस तो सभी ने देखी हैं। मगर, बीते दिन का एपिसोड एकदम अलग रहा। यह काफी भावुक रहा। दोस्ती निभाने के मामले में प्रतिभागी लाइफलाइन की कुर्बानी देते दिखे। दरअसल, बीते एपिसोड में टास्क में कंटेस्टेंट्स को बताया गया कि उनके परिवार वालों की तरफ से खास संदेश आए हैं। मगर, ये मैसेज सुनने के लिए उन्हें अपनी किसी एक लाइफलाइन का त्याग करना होगा। गुल्लू ने कनिका को उनका फैमिली मैसेज सुनाने के लिए लाइफलाइन छोड़ दी तो मनीष ने काजी के लिए कुर्बानी दी।    

विज्ञापन
Trending Videos

बिग बॉस 20 - फोटो : सोशल मीडिया
खेल और रणनीति पर भारी दिखे इमोशंस 
बिग बॉस ने सभी प्रतिभागियों को गार्डन एरिया में इकट्ठा किया और एक खास सरप्राइज दिया। घरवालों को बताया गया कि उन्हें अपने परिवार वालों से ऑडियो मैसेज सुनने का मौका मिलेगा। टास्क के दौरान एक शर्त थी। एक प्रतिभागी या तो दूसरे घरवाले को अपना फैमिली मैसेज सुनने दे सकता था या उस मौके को छोड़कर अपने लिए एक एक्स्ट्रा लाइफलाइन चुन सकता था। इस चुनाव ने प्रतिभागियों के लिए मुश्किल स्थिति पैदा की। हालांकि, इमोशंस खेल पर भारी दिखे। 

बिग बॉस 20 - फोटो : सोशल मीडिया
मनीष ने दिखाया बड़ा दिल, काजी के लिए दी लाइफलाइन की कुर्बानी
सबसे पहले मनीष गोयल पोडियम पर गए। उन्हें काजी तौकीर का फैमिली मैसेज मिला। अब मनीष को तय करना था कि वह अपना गेम देखें या काजी को उनका फैमिली मैसेज सुनने दें। मनीष ने बड़ा दिल दिखाते हुए एक एक्स्ट्रा लाइफलाइन पाने का मौका छोड़ दिया। मनीष ने काजी को अपने परिवार की तरफ से आया संदेश सुनने दिया। काजी के माता-पिता ने उनके लिए मोहब्बत का पैगाम दिया। मां ने शो जीतने की दुआ दी। काजी के फैमिली मैसेज जब सुनाया गया तो सभी घर वाले भावुक हो गए।
 

बिग बॉस 20 - फोटो : सोशल मीडिया
कनिका के लिए गुल्लू ने छोड़ी लाइफलाइन
फिर बारी आई कनिका और गुल्लू की। शो में दोनों के बीच जबर्दस्त बॉन्डिंग है। इस बार टास्क के दौरान मानो इस दोस्ती की परीक्षा हुई। कनिका मान का फैमिली ऑडियो मैसेज गुल्लू को मिला। उनके पास यह विकल्प था कि वे या तो कनिका को मैसेज सुनने दें या अपनी लाइफलाइन बचाएं। गुल्लू ने ज्यादा सोच-विचार किए बिना कनिका को उनका फैमिली मैसेज सुनने को दिया। उन्होंने कहा, 'चौधरन इतना तो कर सकता हूं'। बता दें कि कनिका को गुल्लू प्यार से चौधरन कहते हैं। गुल्लू ने कहा, 'कनिका हर वक्त अपने पापा के बारे में बात करती रहती है। उसकी अपने पापा से ज्यादा बात वैसे ही नहीं होती और अब मैसेज आया है तो मैं उसे यह सुनने को दूंगा'। यह सुनते ही कनिका फूट-फूटकर रोने लगीं और गुल्लू के गले लग गईं। उन्होंने गुल्लू का शुक्रिया अदा किया और बोलीं, 'मैंने यह कमाया है यहां आकर'। 
 
विज्ञापन

बिग बॉस 20 - फोटो : सोशल मीडिया
कनिका ने यंग को सुनवाया फैमिली मैसेज
यंग के घर से आया ऑडियो मैसेज सुनाने के लिए चुनाव कनिका को करना था। मगर, कनिका ने भी इस दौरान दरियादिली दिखाई। यह देखकर यंग फफक-फफककर रो पड़े।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें