रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' इस साल तमिल सिनेमा की बड़ी बॉक्स ऑफिस हिट फिल्मों में से एक बन गई है। नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला।
विज्ञापन
फिल्म में रजनीकांत के अलावा रम्या कृष्णन, मिर्ना, एसजे सूर्या, विद्या बालन, सूरज वेंजरअमूडू, ऋतिक रोशन, मोहनलाल और शिवराजकुमार जैसे कई बड़े सितारे नजर आए। फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है, जबकि इसे सन पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है। अब फिल्म का थिएट्रिकल रन पूरा होने के बाद सभी की नजरें इसकी ओटीटी रिलीज और उसमें मिलने वाले एक्स्ट्रा कंटेंट पर टिकी हैं।
Trending Videos
रजनीकांत की फिल्म जेलर 2
- फोटो : इंस्टाग्राम@sunpictures
ओटीटी पर दिखेगा एक्स्ट्रा वर्जन?
एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'जेलर 2' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अनकट वर्जन के साथ रिलीज हो सकती है। इस वर्जन में करीब 30 मिनट के एक्स्ट्रा सीन देखने को मिल सकते हैं। बताया जा रहा है कि डिजिटल वर्जन में संथानम, मोहनलाल, विजय सेतुपति और ऋतिक रोशन के उन सीन्स को शामिल किया जा सकता है, जो फिल्म के थिएट्रिकल वर्जन में नहीं दिखाए गए थे।
इस खबर के सामने आने के बाद फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक एक्स्ट्रा फुटेज या अनकट वर्जन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। फिल्म रिलीज होने के बाद इसकी कास्टिंग और कुछ कलाकारों के स्क्रीन टाइम को लेकर भी काफी चर्चा हुई थी।
जेलर 2
- फोटो : यूट्यूब
इन सितारों को मिलेगा ज्यादा स्पेस?
संथानम फिल्म की शूटिंग पूरी होने के वीडियो में नजर आए थे, लेकिन बताया गया कि उनके सीन्स को फाइनल फिल्म से हटा दिया गया। वहीं, मोहनलाल के कुछ सीन्स भी कथित तौर पर फिल्म में शामिल नहीं किए गए, जिससे केरल में उनके फैंस निराश हुए।
विजय सेतुपति के सीन्स भी कम कर दिए जाने की खबरें सामने आई थीं। ऐसे में अगर फिल्म का एक्सटेंडेड वर्जन रिलीज होता है, तो दर्शकों को इन कलाकारों के कुछ ऐसे सीन्स देखने को मिल सकते हैं, जो अब तक सामने नहीं आए हैं।
कब ओटीटी पर दस्तक देगी 'जेलर 2'?
वहीं, फिल्म की ओटीटी रिलीज की बात करें, तो थिएट्रिकल रन के बाद अब यह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आने के लिए तैयार है। अमेजन प्राइम वीडियो और सन एनएक्सटी इसके ओटीटी रिलीज से जुड़े हुए हैं। बता दें कि फिल्म 12 नवंबर को प्राइम वीडियो पर आ सही है। यह फिल्म तमिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ में उपलब्ध होगी।