सार
कोई दिन ‘बिग बॉस 19’ के घर में ऐसा नहीं गुजरता, जब प्रतियोगियों की आपस में झड़प नहीं होती है। शो के हालिया रिलीज प्रोमो में भी सिंगर अमाल मलिक और कॉमेडियन प्रणीत मोरे के बीच एक मामूली सी बात काे लेकर बहसबाजी हो गई।
प्रणीत मोरे और अमाल मलिक में हुई बहसबाजी
- फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
सिंगर अमाल मलिक को एक हफ्ते के लिए ‘बिग बॉस 19’ में कैप्टन बनने का मौका मिला है। वह कैप्टन की अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए सख्त रवैया अपना रहे हैं। हाल ही में एक मामूली सी बात को जब प्रणीत मोरे ने मानने से इंकार कर दिया तो अमाल उनसे बहसबाजी करने लगे।
अमाल बोले- प्रणीत कभी सपोर्ट नहीं करता है
अमाल मलिक साझा किए गए प्रोमो वीडियो में सभी प्रतियोगियों को कहते हैं कि लंच लेट होगा, जिसको जल्दी लंच चाहिए वह सब वोट करके तय कर लें। इसके बाद वह प्रणीत के पास जाते हैं और बोलते हैं, ‘वो लोग लंच के लिए ड्रामा कर रहे हैं।’ इस पर प्रणीत कहते हैं, ‘मैं तो लेट ही लंच करता हूं, लेकिन सबको जल्दी चाहिए ताे ठीक है।’ इस पर अमाल प्रणीत को कहते हैं, ‘भाई, कभी तो सपोर्ट कर दिया कर।’ जवाब में प्रणीत कहता है, ‘मैं कब सपोर्ट नहीं किया।’ आगे चलकर प्रणीत यह बात बाकी प्रतियोगियों को बताते हैं। इस पर अमाल भड़क जाते हैं, वह प्रणीत से गुस्से में बात करते हैं। प्रणीत को अमाल का एटीट्यूट सही नहीं लगता है। वह उन्हें कहते हैं, ‘कैप्टन हो ठीक है लेकिन तमीज से बात करो।’
यूजर्स ने दिए मिक्स रिएक्शन
प्रणीत और अमाल की बहसबाजी देखकर यूजर्स ने भी मिक्स रिएक्शन दिए हैं। कुछ यूजर्स अमाल को सही ठहरा रहे हैं। वहीं कुछ प्रणीत को सपोर्ट करते हुए दिख रहे हैं। कुछ यूजर्स को यह भी लगता है कि अमाल कुछ ज्यादा ही ओवर रिएक्ट कर रहा है।