'बिग बॉस 19' के घर में इस हफ्ते एक नहीं बल्कि दो-दो कंटेस्टेंट्स घर से बेघर हुए हैं। दिलचस्प बात ये है कि दोनों कंटेस्टेंट्स बीते कुछ दिनों से सिर्फ एक-दूसरे के साथ ही नजर आ रहे थे। अब इन दोनों का ही पत्ता साफ हो गया है। आपको बता दें बसीर अली और नेहल चुड़ासमा का सफर बिग बॉस में खत्म हो गया है। बिग बॉस तक की एक्स पोस्ट के मुताबिक इस बार ना तो कोई सीक्रेट रूम का ट्विस्ट है और ना ही कोई और बड़ा मोड़। इस बार सीधे-सीधे नेहल और बसीर को घर से बेघर कर दिया गया है।