शाहरुख खान ने पोस्ट में क्या लिखा?
शाहरुख ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी फिल्मों की एक कोलाज रील शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'मेरी कुछ पिछली फिल्में सिनेमाघरों में वापस आ रही हैं। उनमें आदमी ज्यादा नहीं बदला है- बस बाल बदले हैं और थोड़ा सुंदर हो गया हूं। शाहरुख खान फिल्म फेस्टिवल 31 अक्तूबर से शुरू हो रहा है! भारत भर के चुनिंदा सिनेमाघरों में, मध्य पूर्व, उत्तरी अमेरिका, यूके, यूरोप, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में मेरी फिल्में दिखाई जाएंगी।'
फेस्टिवल के तहत दिखाई जाएंगी ये फिल्में
शाहरुख खान फिल्म फेस्टिवल के तहत सिनेमाघरों में अभिनेता की जिन फिल्मों को दिखाया जाएगा उनमें 'कभी हां कभी ना', 'दिल से', 'देवदास' (2002), 'मैं हूं ना' (2004), 'ओम शांति ओम' (2007) और 'जवान' (2023) जैसी फिल्में शामिल हैं। यह फेस्टिवल 31 अक्तूबर से शुरू होगा और दो नवंबर को अभिनेता के 60वें जन्मदिन तक चलेगा। यह देश भर के 30 शहरों के 75 से ज्यादा सिनेमाघरों में दो हफ्ते तक चलेगा।
यह खबर भी पढ़ें: सलमान-शाहरुख पर निशाना साधने के बाद सैफ से नाराज हुए अभिनव कश्यप; परिवार के इस सदस्य से है दिक्कत