फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस 19' से बाहर हुआ 'मास्टरमाइंड', इस कंटेस्टेंट के आउट होते ही पलट गया पूरा खेल

Sat, 11 Oct 2025 03:19 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 19 Eviction: 'बिग बॉस 19' के घर से एक और बड़ा एविक्शन हो गया है। पिछले हफ्ते किसी के बेघर ना होने के चलते कहा जा रहा था कि इस बार दो कंटेस्टेंट्स आउट हो जाएंगे, लेकिन फिलहाल एक ही कंटेस्टेंट के बाहर होने की खबर आ रही है।
विज्ञापन
बिग बॉस 19 - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विवादों और ट्विस्ट से भरे 'बिग बॉस 19' में इस हफ्ते भी एक और बड़ा पल देखने को मिलेगा। पिछले हफ्ते किसी का एलिमिनेशन नहीं हुआ था, लेकिन इस हफ्ते वह मोड़ आ गया जिसने फैंस के रोमांच को और बढ़ा दिया। इस बार उस कंटेस्टेंट को बाहर होना पड़ा जिसने शो में 'मास्टरमाइंड' कहा जाता था और नाम है जीशान कादरी।
विज्ञापन


जीशान कादरी हुए घर से बेघर
जीशान शुरुआत से ही घर में दिमागी खेले और रणनीति के कारण उन्हें ‘मास्टरमाइंड’ कहा जाता था। कई दिग्गज कंटेस्टेंट्स के साथ उन्होंने मिलकर गठबंधन बनाए और अपनी पकड़ मजबूत की थी। उन्होंने लोगों को जोड़ा, प्रभावित किया, लड़ाइयों को सामंजस्य में बदला, लेकिन वोटिंग में वह उम्मीद के मुताबिक खड़े नहीं हो पाए।
 

यह खबर भी पढ़ें: ममता बनर्जी से लेकर शत्रुघ्न सिन्हा तक ने अमिताभ बच्चन को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, इन सेलेब्स ने भी किया विश
विज्ञापन


 वोटिंग में सबसे पीछे
नॉमिनेशन के लिए इस हफ्ते छह कंटेस्टेंट्स – बसीर अली, नीलम गिरी, प्रणित मोरे, मृदुल तिवारी, अशनूर कौर और जीशान कादरी के नाम सामने आ गए थे। सबसे कम वोट मिलना जीशान की हार का कारण बना। कट्टर समर्थकों की कमी और मजबूत विरोधियों ने मिलकर उन्हें वो समर्थन नहीं दिए जिसकी वे उम्मीद कर रहे थे।
 

दोस्ती हुई दरकिनार
जीशान की टोली में नीलम गिरी, तान्या मित्तल, बसीर अली, शहबाज बडेशा सहित अन्य नाम शामिल थे। यह गुट शो के अंदर एक बड़ी ताकत माना जाता था। लेकिन अब जीशान के जाने के साथ ही वह गठबंधन दरकने की कगार पर है। दोस्ती और भरोसे की ज़मीन हिल सकती है, नए समीकरण बन सकते हैं।

वीकेंड वार में खुलेंगे राज
बीते हफ्ते सलमान खान ने घोषणा की थी कि उस हफ्ते एलिमिनेशन नहीं होगा, जिसे लेकर दर्शकों में कई सवाल उठे। लेकिन इस वीकेंड वार में शो होस्ट सलमान खान खुद खुलासा करेंगे कि किसकी किस्मत बदली। सोशल मीडिया पर पहले ही इसे लेकर काफी बहस शुरू हो चुकी है। ऐसे में कौन बनेगा अगला निशाना, किसे मिलेगा फिर से मौका, ये सब देखना दिलचस्प होगा।

तान्या मित्तल को पड़ेगी डांट
वीकेंड का वार पर आज सलमान खान एक बार फिर सभी कंटेस्टेंट्स की वाट लगाने वाले हैं। इसी दौरान सलमान शो में पहली बार तान्या की भी क्लास लेने वाले हैं। तान्या को खरी-खोटी सुनने को मिलेगी। उन्हें कहा जाएगा कि जब से मालती घर में आई हैं वो बहुत ही इनसिक्योर लग रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें