डांस करते दिखे शाहरुख खान
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान कई लोगों के साथ स्टेज पर हैं और फिल्म 'कुछ कुछ होता है' के गाने पर डांस कर रहे हैं। उन्हें एक डांसर प्रैक्टिस करा रहा है। इस दौरान शाहरुख खान ने ढीली-ढाली टी-शर्ट और कार्गो पहनी है। उनके साथ स्टेज पर मौजूद कई लोग डांस कर रहे हैं। डांस करते हुए शाहरुख खान काफी बेफिक्र दिखाई दे रहे हैं।
फैंस को पसंद आया वीडियो
इसी वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि शाहरुख खान को देखने के लिए उनके फैंस की भीड़ लगी है।
वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है 'शाहरुख खान बहुत अच्छे दिख रहे हैं।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'ये लड़कियां बहुत खुशनसीब हैं।' एक और यूजर ने लिखा है 'वाह 60 साल की उम्र में इनकी ऊर्जा देखो। वाकई शाहरुख खान बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन कलाकार हैं।'