फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 18: टास्क के दौरान करणवीर मेहरा हुए घायल, बहने लगा खून, कहा- अब मैं नहीं छोड़ूंगा…

Thu, 12 Dec 2024 06:06 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ का लेटेस्ट प्रोमो निर्माताओं ने जारी किया है। इस प्रोमो में करण टास्क के दौरान घायल हो जाते हैं, जिससे खून बहने लगता है। 
 
विज्ञापन
बिग बॉस 18 - फोटो : इंस्टाग्राम @colorstv
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘बिग बॉस 18’ समय के साथ दिलचस्प होता जा रहा है। प्रतिभागी शो जीतने और दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। हाल ही में निर्माताओं ने इसके आने वाले एपिसोड का प्रोमो जारी किया। प्रोमो देखकर लगता है कि यह लेटेस्ट एपिसोड काफी मनोरंजक होने वाला है। दरअसल, बिग बॉस ने घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए सदस्यों को खुद को बचाने का एक मौका दिया, जिसके लिए एक टास्क रखा गया। टास्क के दौरान कथित तौर पर रजत दलाल द्वारा धक्का दिए जाने और हिंसक होने के कारण प्रतियोगी करणवीर मेहरा चोटिल हो गए। 
विज्ञापन


करण को चेहरे पर लगी चोट
गुरुवार को निर्माताओं ने एक प्रोमो साझा किया, जिसमें करण अपने चेहरे पर खरोंच दिखाते हुए और बिग बॉस से रजत के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहते हुए दिखाई दे रहे हैं। करण ने आरोप लगाया कि रजत ने उन्हें धक्का दिया और उन्हें चोट लग गई जिससे खून बहने लगा।
Harnaaz Sandhu: इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहीं मिस यूनिवर्स हरनाज संधू, टाइगर के साथ आएंगी नजर
विज्ञापन


रजत और करण आमने-सामने
वहीं, रजत दलाल को अपने बचाव में यह कहते हुए सुना गया कि यह एक टास्क और अगर कोई बीच में आने की कोशिश करता है और उसे चोट लगती है तो यह उनकी गलती नहीं होगी। बाद में करण को यह कहते हुए सुना गया कि वह भी रजत की तरह ही आक्रामक तरीके से टास्क खेलेंगे।


अविनाश ने विवियन को किया टास्क से बाहर
अविनाश मिश्रा वर्तमान समय में टाइम गॉड हैं, टास्क के ‘संचालक’ हैं और वह अपने दोस्त विवियन डीसेना को इस हफ्ते इम्यूनिटी पाने की दावेदारी से बाहर कर देते हैं। अविनाश के इस फैसले से ईशा सिंह परेशान हो जाती हैं और वह रोती हुई दिखाई देती हैं। 

‘बिग बॉस 18’ के प्रतियोगी
‘बिग बॉस 18’ के घर में इस समय चाहत पांडे, श्रुतिका अर्जुन, चुम दरंग, अविनाश, तेजिंदर बग्गा, शिल्पा शिरोडकर, करण, विवियन, सारा अरफीन खान, रजत, ईशा, दिग्विजय सिंह राठी, कशिश कपूर, यामिनी मल्होत्रा और एडिन रोज मौजूद हैं।
Pushpa 2: अल्लू अर्जुन पहुंचे दिल्ली, फैंस को कहा शुक्रिया, बोले-'ये दर्शकों से मिला लव नहीं, वाइल्ड लव है'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें