फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Edin Rose: ‘बिग बॉस 18’ फेम एडिन रोज ने हॉस्पिटल से साझा की तस्वीर, फैंस को दिया अपना हेल्थ अपडेट

Mon, 19 May 2025 11:19 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रविवार को एक्ट्रेस एडिन रोज की अचानक तबितय खराब हुईं और उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। सोमवार को एक्ट्रेस ने अपना हेल्थ अपडेट फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए साझा किया है। 
विज्ञापन
एडिन रोज की इंस्टाग्राम स्टोरी - फोटो : इंस्टाग्राम@itsedinrose
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियालिटी शो ‘बिग बॉस 18’ से मशहूर हुईं एक्ट्रेस, माॅडल एडिन रोज ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह हॉस्पिटल के बिस्तर पर नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने अपना हेल्थ अपडेट भी लिखा है। रविवार को एक्ट्रेस की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। 

विज्ञापन


एडिन ने लिखा यहां वापस नहीं आना चाहूंगी 
एडिन ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर हॉस्पिटल से जो तस्वीर साझा की है, उसमें उनके हाथ पर आईवी ड्रिप लगी है। अपना चेहरा एडिन ने कवर किया हुआ है। साथ ही इस तस्वीर के ऊपर लिखा है, ‘मैं यहां फिर नहीं आना चाहूंगी।’ इस तस्वीर को देखकर लग रहा है कि एडिन काफी तकलीफ में हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 से बाहर हो चुकीं प्रतियोगी एडिन-यामिनी का दावा, शो में लव एंगल होते हैं झूठे 

क्यों हुई तबीयत खराब 
एडिन रविवार के दिन एक अवॉर्ड फंक्शन की तैयारियों में जुटी थीं, वह तैयार हो रहीं थीं। अचानक उनकी तबियत बिगड़ी और परफॉर्मेंस देने की बजाय इमरजेंसी वॉर्ड में भर्ती होना पड़ गया। एडिन कुछ समय के लिए अब छुट्टी पर जा रही हैं। जल्द ही स्वस्थ होकर काम पर वापसी करेंगी। हाल ही में बिग बॉस 18 की ही एक और प्रतियोगी शिल्पा शिरोडकर की भी तबीयत बिगड़ी है, उनकी काेविड की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

ये खबर भी पढ़ें: Vivian Dsena: विवियन डीसेना की सरप्राइज पार्टी में पहुंचे बिग बॉस 18 के ये सितारे, देखिए इन साइड तस्वीरें 

कम समय में बिग बॉस 18 में बना ली अलग जगह

विज्ञापन

एडिन रोज ने बतौर वाइल्ड कार्ड ‘बिग बॉस 18’ में एंट्री ली थी। वह कम समय में ही दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाने में कामयाब रहीं। इसके बाद शो से बाहर आईं तो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहीं, साथ ही कुछ माॅडलिंग प्रोजेक्ट्स में भी नजर आईं।  


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें