फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 17 Promo: एक बार फिर बिग बॉस के घर की शांति हुई भंग!, अभिषेक-तहलका के बीच हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

Thu, 30 Nov 2023 01:26 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अब हाल ही में, एक बार फिर सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस 17' का प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है। इस प्रोमो में हाई इंटेंसिटी ड्रामा देखने को मिल रहा है। चलिए जानते हैं कि हालिया रिलीज प्रोमो में क्या हुआ है।
विज्ञापन
अभिषेक कुमार और तहलका - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी का सबसे चर्चित और कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस हमेशा ही अपने दर्शकों का मनोरंजन करता रहता है। इस समय टीवी पर प्रसारित होने वाले शो 'बिग बॉस 17' का भी दर्शक खूब आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को सपोर्ट कर रहे हैं। अब हाल ही में, एक बार फिर सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस 17' का प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है। इस प्रोमो में हाई इंटेंसिटी ड्रामा देखने को मिल रहा है। चलिए जानते हैं कि हालिया रिलीज प्रोमो में क्या हुआ है।
विज्ञापन


बिग बॉस 17 का प्रोमो वायरल
बिग बॉस के इस नए प्रोमो में अभिषेक कुमार और तहलका भाई के बीच एक जबर्दस्त लड़ाई देखने को मिलती है। विवाद तब शुरू होता है जब ईशा मालविया जागने से इनकार कर देती है, जिसके कारण अरुण गुस्से में उनसे भिड़ जाते हैं। अभिषेक अपनी पूर्व प्रेमिका का बचाव करने के लिए हस्तक्षेप करते हैं और अरुण से शांत होने का आग्रह करते हैं।

अभिषेक-तहलका के बीच हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा
प्रोमो में एक बार फिर अभिषेक को घर में गर्मा गर्मी करते हुए देखा जाता है। वहीं, दूसरी ओर तहलका को भी कई बार वॉर्न किया जा चुका है लेकिन सुधार किसी में नहीं है।  दोनों की यह बहस इतनी बढ़ जाती है कि सनी आर्या उर्फ तहलका, अभिषेक की गिरेबान पकड़ लेते हैं। तहलका अभिषेक का कॉलर पकड़ कर पूछते हैं कि  'तूने अरुण को कैसे कहा। अगर अरुण को कहेगा तो मैं बीच में आउंगा।' वहीं, रिंकू तहलका को रोकती नजर आती हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर मिल रहे जबर्दस्त रिएक्शन
'बिग बॉस 17' के इस प्रोमो ने एक बार फिर दर्शकों के बीच बज बनाया हुआ है। कई यूजर्स अभिषेक को सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरे यूजर्स तहलका को सपोर्ट करते हुए देखे जा रहे हैं। आगे प्रोमो में तो दिख रहा है कि अरुण ने कुशन मारने के लिए उठाया है। अब देखना यह है कि आखिर बिग बॉस इस हिंसा को लेकर कंटेस्टेंट्स को क्या सजा देते हैं।
विज्ञापन

 

Kajol: करण जौहर के शो में काजोल ने रेखा को बताया क्वीन, रणवीर सिंह और गोविंदा को दिए ये टाइटल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें