प्रोमो की शुरुआत मनीष पॉल के सलमान खान को इस सरप्राइज के बारे में बताने से शुरू होती है। इसके बाद सबसे पहले, साजिद खान, एमसी स्टैन और शिव ठाकरे ने हैलो ब्रदर गाने पर डांस किया, फिल्म निर्माता साजिद को नाचते देख सभी कंटेस्टेंट दंग रह गए। इसके बाद, प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता 'जब प्यार किसी से होता है' के गाने 'चल प्यार करेगी' पर परफॉर्म करते नजर आए। शिव भी निमृत कौर अहलूवालिया के साथ बैठकर डांस करते दिखे।
Main Hoon Atal: अटल बिहारी से पहले देश के इन प्रधानमंत्रियों पर बन चुकी हैं फिल्में, खूब बटोरी थीं सुर्खियां