फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Game Changer: राम चरण और कियारा के फैंस के लिए आई बड़ी खबर, 'गेम चेंजर' के लिए खास होने वाला है कल का दिन

Sun, 05 May 2024 04:51 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

राम चरण और कियारा की फिल्म 'गेम चेंजर' के अगले शेड्यूल की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है। इसे लेकर नया अपडेट सामने आ चुका है।
विज्ञापन
राम चरण और कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपरस्टार राम चरण जल्द ही फिल्म 'गेम चेंजर' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म पर काफी लंबे समय से काम चल रहा है। दर्शक इसका इंतजार कर-करके थक से गए हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से फिल्म से जुड़े नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं। इसी सिलसिले में अब एक और नई जानकारी सामने आ रही है।

विज्ञापन


6 मई से शुरू होगी नए शेड्यूल की शूटिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'गेम चेंजर' के अगले शेड्यूल की शूटिंग 6 मई से शुरू होने जा रही है। यह एक छोटा शेड्यूल होने वाला है, जिसे राजमुंदरी, आंध्र प्रदेश में शूट किया जाएगा। कहा यह भी जा रहा है कि जल्द ही फिल्म के जुड़े लोगों से ओर से इस बारे में अपडेट दिया जाएगा। इस नए शेड्यूल में फिल्म के कलाकार शूटिंग करेंगे।

Bobby Deol: 'एनिमल' स्टार बॉबी देओल तीन शादियों पर बोले- हमारा दिल भरता ही नहीं, हम देओल कुछ ऐसे ही हैं!
विज्ञापन


ये कलाकार आएंगे नजर
'गेम चेंजर' का निर्देशन एस शंकर कर रहे हैं। पिछले दिनों उनकी बेटी की शादी थी। इस वजह से फिल्म की शूटिंग रुक गई थी। ताजा अपडेट के बाद एक बार फिर से कलाकार फिल्म के सेट पर काम करते दिखाई देंगे। फिल्म की कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है। इसमें राम चरण और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका अदा कर रहे हैं। इन दोनों के अलावा जयराम, अंजलि, एसजे सूर्या, श्रीकांत, समुथिरकानी, सुनील और नासर भी महत्वपूर्ण किरदार निभाते नजर आएंगे।
विज्ञापन


Ryan Gosling: एक बार फिर अंतरिक्ष की सैर करेंगे रयान गोसलिंग, जानिए उनकी आने वाली फिल्मों के बारे में

फिल्म पर खर्च किया जा रहा है मोटा पैसा 
'गेम चेंजर' एक पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है। फिल्म को बनाने में मोटा पैसा खर्च किया जा रहा है। इस फिल्म में राम चरण डबल रोल निभा रहे हैं। शूटिंग के बीच फिल्म का पहला गाना 'जरागांडी' रिलीज हो चुका है। इसे राम चरण के जन्मदिन पर  रिलीज करके फैंस को तोहफा दिया गया था। 'गेम चेंजर' में कुल पांच गाने होंगे।

क्या आपको याद है यह बॉलीवुड हीरो? ऐश्वर्या-अमिताभ के साथ भी किया था काम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें