'रायन' और 'कुबेर' धनुष की वे फिल्में हैं, जिन्हें देखने के लिए दर्शक काफी उतावले नजर आ रहे हैं। 'रायन' दो वजह से खास है। पहली वजह है- यह धनुष के करियर की 50वीं फिल्म है और दूसरी- यह बतौर निर्देशक धनुष की दूसरी फिल्म है। वहीं, 'कुबेर' को लेकर भी धनुष के फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है। इस फिल्म पर एक ताजा अपडेट भी सामने आया है।
Anurag Kashyap: शाहरुख खान के साथ काम करना चाहते हैं अनुराग कश्यप, लेकिन नहीं कर पाते हिम्मत, जानें क्यों?
एक्शन सीन की चल रही है शूटिंग
'कुबेर' की शूटिंग कई दिनों से जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ताजा जानकारी यह है कि इन दिनों इस फिल्म के एक्शन सीन की शूटिंग चल रही है। कहा जा रहा है कि इस सीन में धनुष और नागार्जुन दोनों नजर आने वाले हैं। एक चर्चा यह भी है कि इस फिल्म में नागार्जुन एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं।
Tuesday Box Office Collection: 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का धमाल जारी, चंद दिनों में 'सावि' का हुआ बुरा हाल
रश्मिका मंदाना भी कर रही हैं काम
इस फिल्म का निर्देशन शेखर कम्मुला कर रहे हैं। फिल्म में धनुष और नागार्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना और जिम सर्भ भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसका निर्माण श्री वेंकटेश्वर सिनेमा एलएलपी और एमिगोस क्रिएशंस द्वारा किया जा रहा है। 'कुबेर' का संगीत देवी श्री प्रसाद ने तैयार किया है। बता दें कि निर्देशक शेखर कम्मुला और धनुष 'कुबेर' के जरिए पहली बार साथ में काम कर रहे हैं। इस फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।
Taha Shah: नेटिजन्स को ताहा शाह में दिखी सुशांत सिंह की झलक, अभिनेता बोले- मुझे पता है आउटसाइडर का दर्दर का दर्द
'रायन' में नजर आएंगे यह कलाकार
फिल्म 'रायन' की बात करें तो इसे 13 जून, 2024 को रिलीज किया जाना था, लेकिन फिर खबर आई कि रिलीज की तारीख पीछे खिसका दी गई है। कहा जा रहा है कि 'रायन' को जुलाई या फिर अगस्त में रिलीज किया जा सकता है। बता दें कि फिल्म का एक गाना रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में धनुष के साथ-साथ संदीप किशन, कालिदास जयराम, एसजे सूर्या, सेल्वाराघवन, प्रकाश राज, अपर्णा बालमुरली, दुशारा विजयन और वरलक्ष्मी सरथकुमार भी काम कर रहे हैं।
Meenakshi Seshadri: भारत लौटने पर दोस्तों से मिल रही हैं मीनाक्षी, सबसे पहले इस बड़े अभिनेता से हुई मुलाकात