फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anupam Kher: UP में भाजपा के चौंकाने वाले नतीजों के बाद अनुपम खेर का क्रिप्टिक नोट, कहा- ईमानदार व्यक्ति को...

Wed, 05 Jun 2024 12:26 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने लोकसभा चुनाव 2024 में जीत हासिल की है। मगर राजनीतिक दल ने कुछ महत्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्रों में सीटें खो दीं। इसमें उत्तर प्रदेश की फैजाबाद सीट भी शामिल है। ऐसे में अनुपम खेर ने एक क्रिप्टिक नोट लिखा है।
विज्ञापन
पीएम मोदी और अनुपम खेर - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चौंकाने वाले नतीजों के बाद एक नोट लिखा है। भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने लोकसभा चुनाव 2024 जीत लिया है। मगर कुछ महत्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्रों में राजनीतिक दल ने सीटें खो दीं। इसमें उत्तर प्रदेश की सीट फैजाबाद भी शामिल है। ये वह निर्वाचन क्षेत्र है, जहां प्रसिद्ध राम मंदिर है। आश्चर्यजनक परिणामों के बाद अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया है।

विज्ञापन


अनुपम खेर ने साझा किया पोस्ट

अनुपम खेर ने नोट में लिखा, 'कभी-कभी मैं सोचता हूं कि ईमानदार व्यक्ति को बहुत ज्यादा ईमानदार नहीं होना चाहिए। जंगल में सीधे तने वाले पेड़ ही सबसे पहले काटे जाते हैं। बहुत ज्यादा ईमानदार व्यक्ति को सबसे ज्यादा कष्ट उठाने पड़ते हैं। पर फिर भी वो अपनी इमानदारी नहीं छोड़ता। इसलिए करोड़ों लोगो के लिए प्रेरणा का स्तोत्र बनता है। जय हो।'
 

बीजेपी हारी यूपी की फैजाबाद सीट

अभिनेता के पोस्ट पर फैंस ने कमेंट करते हुए उत्तर प्रदेश में भाजपा के परिणाम पर अपने विचार साझा किए और नरेंद्र मोदी को अपना समर्थन दिया है। यूपी की फैजाबाद सीट पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। मगर एनडीए और भाजपा गठबंधन ने कई सीटों पर जीत दर्ज की है। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाराणसी में जीत और अभिनेत्री कंगना रणौत का मंडी में शानदार प्रदर्शन शामिल है।

विज्ञापन


जीत के बाद पीएम मोदी ने जताया आभार 

प्रधानमंत्री मोदी ने जीत के बाद देश को संबोधित किया और उनके समर्थन के लिए उनका आभार जताया। उन्होंने अपनी पार्टी की जीत पर प्रतिक्रिया देने के लिए एक्स पर लिखा, 'लोगों ने लगातार तीसरी बार एनडीए पर अपना भरोसा जताया है। यह भारत के इतिहास में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। मैं इस स्नेह के लिए जनता जनार्दन को नमन करता हूं और उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि हम लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पिछले दशक में किए गए अच्छे काम को जारी रखेंगे। मैं अपने सभी कार्यकर्ताओं को उनकी कड़ी मेहनत के लिए भी सलाम करता हूं। उनके असाधारण प्रयासों को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।' 

विज्ञापन


Meenakshi Seshadri: नई सोच के साथ मीनाक्षी करना चाहती हैं दूसरी पारी का आगाज, बोलीं- मैं नई दोस्ती के लिए..

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें