फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IFFI: इफ्फी में 'बिदजारा कुमारी' का एलान, ऑस्ट्रेलियाई और भारतीय संस्कृति का दिखेगा अनूठा संगम

Fri, 22 Nov 2024 09:49 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इफ्फी 2024 में 'बिदजारा कुमारी' फिल्म का ऐलान किया गया, जो ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी और भारतीय संस्कृतियों के बीच के संबंधों को दर्शाती नजर आएगी। फिल्म के निर्माता अनुपम शर्मा हैं। वहीं, इसके सह-निर्माता रिचर्ड जेम्सन और जोडी बेल हैं।
विज्ञापन
रिचर्ड जेम्सन, जोडी बेल, अनुपम शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इफ्फी 2024 में 'बिदजारा कुमारी' नाम की एक अनोखी फीचर फिल्म का एलान किया गया है। इसका निर्माण अनुपम शर्मा कर रहे हैं। वहीं, फिल्म के सह-निर्माता मशहूर ऑस्ट्रेलियाई फिल्मकार रिचर्ड जेम्सन और जोडी बेल हैं। यह फिल्म इफ्फी (इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया)  के 'एनडीएफसी फिल्म बाजार' में ऑस्ट्रेलिया को फोकस देश के रूप में चुने जाने के साथ ही घोषित की गई। यह पहली ऐसी फिल्म होगी जो ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी और भारतीय संस्कृतियों के बीच के संबंधों पर आधारित होगी। फिल्म को स्क्रीन ऑस्ट्रेलिया और स्क्रीन क्वींसलैंड से विकास अनुदान के साथ भारत से सह-निर्माण का समर्थन भी प्राप्त है।
विज्ञापन


फिल्म को लेकर अनुपम शर्मा उत्साहित
फिल्म पर बात करते हुए अनुपम शर्मा ने कहा, "यह हमारे लिए एक बड़े सम्मान की बात है कि हम दुनिया की दो प्राचीन संस्कृतियों को एक साथ लाकर उनकी आधुनिक कहानियां साझा कर रहे हैं। रिचर्ड और जोडी के साथ इस प्रोजेक्ट पर काम करना सौभाग्य की बात है। मैं इस कहानी को पर्दे पर जीवंत रूप से लाने के लिए उत्साहित हूं।"

ऐसी है फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी एक भावनात्मक यात्रा का चित्रण करती है, जिसमें ताशा नाम की एक ऑस्ट्रेलियाई लड़की भारत की यात्रा करती है, ताकि वह अपने पिता को ढूंढ सके। इस यात्रा के दौरान उसे कई घटनाओं और स्थितियों का सामना करना पड़ता है, जो उसकी पहचान और सांस्कृतिक संबंधों से जुड़ी भावनात्मक यादें ताजा करती हैं।
विज्ञापन


रिचर्ड जेम्सन ने कह दी बड़ी बात
रिचर्ड जेम्सन, जो कि फिल्म के सह-निर्माता होने के साथ इसके लेखक भी हैं, उन्होंने कहा, "यह पहचान और संस्कृति को समझने की कहानी है। मैं खुद एक ऐसे ही बच्चे के रूप में पला-बढ़ा हूं, इसलिए मुझे ऐसी परिस्थितियों के बारे में जानकारी है। 'बिदजारा कुमारी' बच्चों के लिए एक प्रेरणादायक कहानी है, जो उन्हें अपनी यात्रा शुरू करने के लिए प्रेरित करेगी, ताकि वे अपने परिवार, समुदाय और संस्कृति से जुड़ सकें।"

सच्चाई के साथ कहानियां पेश करना जरूरी: जोडी बेल
वहीं, सह-निर्माता जोडी बेल ने कहा, "रिचर्ड और अनुपम के साथ ताशा की कहानी पर्दे पर लाना सांस्कृतिक सुरक्षा और प्रामाणिकता सुनिश्चित करता है। यह बहुत जरूरी है कि हमारी कहानियां सही तरीके और सच्चाई से बताई जाए और यह हमारे सांस्कृतिक दृष्टिकोण को पूरी तरह से दर्शाया जाए।"
Tamannaah Bhatia: नॉर्थ-साउथ फिल्मों की डिबेट पर तमन्ना का बड़ा बयान, कहा-'हमें एक-दूसरे के खिलाफ...'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें