फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सपने देखो, पूरे हो जाते हैं’, करण जौहर की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे भुवन बाम; खुद किया कंफर्म

Sun, 26 Oct 2025 02:17 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bhuvan Bam Confirms Bollywood Debut: ‘बीबी की वाइन’ से मशहूर होने वाले यूट्यूबर भुवन बाम अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। भुवन ने खुद खास अंदाज में करण जौहर की फिल्म से अपने डेब्यू की जानकारी दी है।
विज्ञापन
भुवन बाम और करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम-@bhuvan.bam22 और @karanjohar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूट्यूबर से अभिनेता बने भुवन बाम अब ओटीटी के बाद अब बॉलीवुड में अपने बड़े डेब्यू को तैयार हैं। पिछले कुछ वक्त से ऐसी खबरें आ रही थीं कि भुवन बाम करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। अब खुद भुवन बाम ने ये कंफर्म कर दिया है और अपने इस बिग डेब्यू पर खुशी भी जताई है। भुवन ने इसे अपने लिए सपना सच होने जैसा बताया है।

भुवन ने शेयर की पोस्ट

विज्ञापन

भुवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर धर्मा के साथ साइन किए गए आर्टिस्ट एग्रीमेंट की एक तस्वीर शेयर की और अपने सपने के सच होने पर अपनी खुशी जाहिर की। अपने कैप्शन में उन्होंने सभी से बड़े सपने देखने का आग्रह किया और कहा कि वे सच होते हैं। भुवन ने लिखा, ‘सपने देखो दोस्तों, पूरे हो जाते हैं।’ इसके साथ ही उन्होंने लाल दिल और हाथ जोड़े वाले इमोजी का भी इस्तेमाल किया है।
 


 

सेलेब्स ने दी भुवन को शुभकामनाएं
भुवन की इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने भी कमेंट करके उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। इनमें अभिनेता राजकुमार राव, अभिनेत्री प्रतिभा रांटा और तन्मय भट्ट जैसे सेलेब्स शामिल हैं। राजकुमार राव ने कमेंट किया, ‘बहुत बहुत मुबारक मेरे भाई। अंकल आंटी का आशीर्वाद और आपकी मेहनत रंग ला रही है।’ प्रतिभा रांटा ने लिखा, ‘बधाई हो’। वहीं तन्मय भट्ट ने गॉड ब्लेस यू बेबी लिखा है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः ‘घर पर ही बेहोश हो गए थे सतीश शाह, एम्बुलेंस में दिया गया सीपीआर’, अस्पताल ने एक्टर के निधन पर जारी किया बयान

वामिका गब्बी होंगी लीड एक्ट्रेस
चर्चाओं की मानें तो भुवन धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनने वाली करण शर्मा द्वारा निर्देशित रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'कुकू की कुंडली' से डेब्यू कर सकते हैं। इसमें उनके साथ अभिनेत्री वामिका गब्बी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। भुवन इससे पहले वेब सीरीज ‘ताजा खबर’ में काम कर चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें