फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhoomi Pednekar: 30 हजार लोगों के सामने हो गया था हादसा, भूमि ने बताया- तब नहीं आई हंसी, अब आती है

Thu, 20 Feb 2025 06:27 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mere Husband Ki Biwi: 'मेरे हसबैंड की बीवी' फिल्म रिलीज होने के लिए तैयार है। इससे पहले एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर इसका प्रमोशन कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में अपने बारे में एक दिलचस्प बात बताई है, जिसके लिए उन्हें शर्मिंदा होना पड़ा था।
विज्ञापन
भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम@bhumipednekar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर अपनी आने वाली फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' के लिए प्रमोशन कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने उस वक्त के बारे में बात की है जब वह 30 हजार लोगों के सामने स्टेज पर गिर गई थीं। भूमि पेडनेकर ने बताया है कि वह स्टेज के सही से न लगने की वजह से वह गिर गई थीं। इससे उनके बहुत शर्मिंदगी हुई थी

विज्ञापन
Trending Videos

परफॉर्मेंस के दौरान गिर गईं भूमि
बॉलीवुड बबल से बातचीत के दौरान भूमि पेडनेकर ने कहा कि वह 'दम लगा के हईशा' के लिए एक लाइव परफार्मेंस होस्ट कर रही थीं। इसमें वह 'ओले ओले' गाने में सैफ अली खान से मिलीं। तभी उनका बैलेंस बिगड़ा और वह 25 से 30 हजार लोगों के सामने गिर पड़ीं। जैसे ही वह गिरीं सारे लोग उन पर हंसने लगे। हालांकि उनको इस पर हंसी नहीं आई। हालांकि, अब वह इस बात को सोंचकर हंसती हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Chhaava: 'भाई को छील कर रख दिया...', छावा के क्लाइमैक्स सीन में विक्की कौशल की हालत देख दुखी हो गए विनीत कुमार

फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' में हर्ष गुजराल, अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत, भूमि पेडनेकर - फोटो : सोशल मीडिया
बहुत भुलक्कड़ हैं भूमि
टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए भूमि ने बताया कि वह असल जिंदगी में बहुत भुलक्कड़ हैं। उन्होंने बताया कि वह पांच मिनट में चीजों को भूल जाती हैं। वह बात करते हुए भी भूल जाती हैं कि वह क्या कहना चाहती थीं। उन्होंने बताया कि भुलक्कड़पन उनके लिए बहुत ही मुश्किल पैदा कर रहा है।

यह खबर भी पढ़ें: Aadar-Alekha: मेहंदी समारोह की स्पीच के बाद ट्रोल हुए आदर जैन, यूजर्स बोले- आपने बस तारा के साथ खिलवाड़ किया
 
विज्ञापन

'मेरे हसबैंड की बीवी' फिल्म के बारे में
फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' कल यानी 21 फरवरी को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह अहम किरदार में हैं। फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है। ये फिल्म लव ट्राएंगल पर आधारित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें