Bhool Bhulaiyaa 3: 'भूल भुलैया' फ्रेंचाइजी का अहम हिस्सा रहे राजपाल यादव, इसके तीसरे भाग में भी नजर आने वाले हैं। हाल में ही अभिनेता ने एक इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए बताया कि उन्हें ये उम्मीद नहीं थी कि भूल भुलैया इतनी बड़ी सफल साबित होगी।
'भूल भुलैया' फ्रेंचाइजी हिंदी फिल्मों की लोकप्रिय हॉरर कॉमेडी फ्रेंचाइजी हैं। इसके तहत रिलीज हो चुकी दोनों भागों में अभिनेता राजपाल यादव ने छोटे पंडित की भूमिका निभाकर दर्शकों को खूब हंसाया है। अब एक बार फिर से अभिनेता इस फ्रैंचाइजी की तीसरी किस्त 'भूल भुलैया 3' में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने अनुमान नहीं था कि पहली फिल्म व्यावसायिक रूप से सफल होगी, क्योंकि टीम ने जोखिम उठाते हुए हॉरर-कॉमेडी शैली के साथ प्रयोग किया था।
विज्ञापन
'भूल भुलैया' के बड़ी सफलता की नहीं थी उम्मीद- राजपाल यादव
जूम के साथ एक इंटरव्यू के दौरान राजपाल यादव ने साल 2007 से 2024 तक भूल भुलैया फ्रेंचाइजी के हिस्सा होने को लेकर बात की। अभिनेता ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि भूल भुलैया सफल होगी, क्योंकि यह प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित पहली हॉरर कॉमेडी थी। अभिनेता ने कहा, "उस वक्त लगा नहीं था कि इतना चलेगा। प्रियदर्शन जी के साथ फिल्मों का दौर चल रहा था। मेरी, अक्षय कुमार, परेश रावल और प्रियन जी की टीम बनी थी। भूल भुलैया पहली हॉरर-कॉमेडी फिल्म थी, पता नहीं था क्या होगा।”
दर्शकों को फिल्म और उसके किरदार आए पसंद- राजपाल यादव
बता दें कि साल 2007 में रिलीज होने के बाद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। दर्शकों को फिल्म और उसके किरदार बहुत पसंद आए थे। अपने किरदार के बारे में बात करते हुए, राजपाल ने आगे कहा, “वो किरदार और मंजुलिका की जोड़ी क्या खूब थी। महज 5-6 सीन, जब भूल भुलैया 2 बनी, दुनिया ने उसके किरदारों को पसंद कर लिया। अब भूल भुलैया 3 भी बन गई।” अब इस के तीसरे किस्त में दर्शकों को एक बार फिर से राजपाल यादव के शानदार अभिनय का जलवा देखने को मिलने वाला है।