फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surbhi Jyoti: सुरभि ज्योति ने कंफर्म की शादी की खबरें, खुद तस्वीर साझा कर की घोषणा, इस खास जगह होगा विवाह

Sat, 26 Oct 2024 02:13 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस जोड़े ने शनिवार को अपनी शादी की पुष्टि की और रोमांटिक तस्वीरें साझा कीं।
विज्ञापन
सुरभि ज्योति - फोटो : इंस्टाग्राम @surbhijyoti
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुरभि ज्योति अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। पिछले कई दिनों से अभिनेत्री अपनी शादी को लेकर फैंस के बीच सुर्खियां बटोर रही थीं। हालांकि, अब अभिनेत्री ने खुद ही इन खबरों पर मुहर लगा दी है। कुबूल है की अभिनेत्री अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड, अभिनेता सुमित सूरी से 27 अक्तूबर, 2024 को उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट में अहाना लग्जरी रिसॉर्ट में शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। इस जोड़े ने शनिवार को अपनी शादी की पुष्टि की और रोमांटिक तस्वीरें साझा कीं।

विज्ञापन


सुरभि ज्योति ने की घोषणा
तस्वीरें शेयर करते हुए सुरभि ने लिखा, "ये जड़ें गहरी हैं, धूप और बारिश और कई कहानियां लेकर चलती हैं। सुमित और मैंने प्रकृति की पवित्र छत्रछाया में, ऊंचे खड़े पेड़ों और हमें संपूर्ण बनाए रखने वाले पांच तत्वों का सम्मान करते हुए, यहां अपनी यात्रा शुरू करने का फैसला किया है।" तस्वीरों में सुरभि लाइम ग्रीन पटियाला सूट पहने हुए नजर आईं। वहीं सुमित ने ज्योति के साथ मिलकर कढ़ाई वाला कुर्ता पहना हुआ था। जल्द ही शादी करने वाले इस कपल ने जिम कॉर्बेट के जंगल में पोज दिया है।




इस खास जगह होगा विवाह
खबर है कि दोनों अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी करेंगे। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सुरभि और सुमित की शादी में पर्यावरण को लेकर कुछ अनुष्ठान शामिल होंगे। पहले इस कपल ने इस साल मार्च में शादी करने की योजना बनाई थी और राजस्थान में जगह की तलाश भी शुरू कर दी थी। लेकिन, जगह और तैयारी से जुड़ी समस्याओं के कारण उन्होंने शादी की तारीख को आगे बढ़ाने का फैसला किया।
विज्ञापन


ऐसे शुरू हुई थी प्रेमकहानी
बता दें कि सुरभि और सुमित लंबे समय से दोस्त हैं। उन्होंने पहले एक म्यूजिक वीडियो, हंजी - द मैरिज मंत्रा में साथ काम किया था, जिसमें उन्होंने दूल्हा-दुल्हन की भूमिका निभाई थी। उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री असल जिंदगी में रोमांस में बदल गई।
विज्ञापन

















 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें