फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: भोजपुरी फिल्म 'चाची नंबर 1' का फर्स्ट लुक आया सामने, साड़ी पहने महिला के किरदार में नजर आए यश कुमार

Tue, 18 Jul 2023 10:41 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भोजपुरी फिल्म 'चाची नंबर 1' का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया गया है। जिसमें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने चेहरे यश कुमार महिला के लुक में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
चाची नंबर 1 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी फिल्म 'चाची नंबर 1' का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया गया है। जिसमें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने चेहरे यश कुमार महिला के लुक में नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि यश भी गोविंदा और कमल हसन के नक्शे कदम पर है। क्योंकि इससे पहले गोविंदा फिल्म आंटी नंबर वन और कमल हसन चाची 420 में ऐसा कर चुके हैं। यश की फिल्म के पोस्टर ने फैंस की उत्सुकता को बढ़ा दिया है।

विज्ञापन

पोस्टर में यश पीली साड़ी पहने दिख रहे हैं, उनका अंदाज बिल्कुल अलग नजर आ रहा है। फिल्म रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयारी है। यश ने फिल्म के लिए खूब मेहनत की है। एक्टर का कहना है कि उनके लिए यह किरदार काफी चैलेंजिंग था। यश ने कहा एक कलाकार के नाते मैंने खूब मेहनत की और तब जाकर फिल्म बन सकी। मेकर्स ने इस फिल्म दर्शकों के लिए फिल्म में खूब मसाला डाला है।

यश कुमार मिश्रा - फोटो : Social media
मेकर्स का दावा है कि फिल्म ' चाची नंबर वन' की कहानी बेहद अनोखी और मनोरंजक है, जो हर वर्ग के दर्शकों को पसंद आने वाली है। जल्द ही फिल्म का ट्रेलर हम सबके सामने होगा। यह फिल्म कब रिलीज होगी इसका खुलासा भी बहुत जल्द मेकर्स करने वाले हैं। दावा किया जा रहा है कि इस तरह की फिल्म भोजपुरी में पहले किसी ने नहीं बनाई है।
विज्ञापन

यश के अलावा इस फिल्म में रक्षा गुप्ता फीमेल लीड हैं। वहीं अमित शुक्ला, मनोज टाइगर, सीपी भट्ट, राधे कुमार, लोटा तिवारी, चंदन कश्यप, नौशाद शेख और चाइल्ड एक्टर के रूप में दीक्षा फिल्म में दिखाई देंगे। फिल्म को संगीत मुन्ना दुबे ने दिया है, जबकि गाने गाने राजेश मिश्रा और शेखर मधुर ने लिखे हैं।

यह भी पढ़ें: 'ड्रीम गर्ल 2' को दोबारा किया गया शूट? आयुष्मान खुराना की फिल्म पर आया नया अपडेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें