भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का नया गाना रिलीज हुआ है, आज भोजपुरी के बाद उनका मगही गाना 'लड़का के ड्रेस' रिलीज हुआ है।
भोजपुरी की मशहूर गायिका और अभिनेत्री अक्षरा सिंह का कोई भी नया गाना आते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच जाता है। आज ही सोशल मीडिया पर अक्षरा सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से एक नया गाना आया है। गाने की लाइन है ‘लड़का के ड्रेस’। अक्षरा हमेशा कुछ नया करने की कोशिश करती है। इस गाने को मगही भाषा में गाया गया है। अक्षरा सिंह के अपने इस गाने के द्वारा एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया।
जबरदस्त है अक्षरा का ये गाना
यह गाना अक्षरा के ऑफिसियल यूट्यूब से हुआ है, जो तेजी से वायरल होने लगा है। गाना एक बार फिर से अक्षरा स्टाइल में है, जो मगही भाषी लोगों के साथ उनके फैंस को भी पसंद आ रहा है। अक्षरा सिंह का गाना 'लड़का के ड्रेस' को एक बेहद खूबसूरत रोमांटिक गाना है। इस गाने को अक्षरा सिंह और रौशन सिंह ने मिलकर गाया है।