फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khesari Lal: लो जी आ गया भोजपुरी का 'गॉडफादर', अलग अंदाज में दिखे खेसारी लाल, फर्स्ट लुक वायरल

Fri, 10 Feb 2023 11:56 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भोजपुरी की हिट मशीन सुपर स्टार खेसारीलाल यादव और फिल्म प्रेजेन्टर रत्नकार कुमार की फिल्म ‘गॉड फादर’ का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के फर्स्ट लुक में खेसारीलाल यादव के धांसू लुक ने भोजपुरी सिने प्रेमियों के होश उड़ा दिए।
विज्ञापन
गॉड फादर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी की हिट मशीन कहे जाने वाले सुपरस्टार खेसारी लाल यादव न सिर्फ अपनी एक्टिंग, बल्कि अपने गानों के लिए भी जाने जाते हैं। अपने करियर में खेसारी ने कई सुपरहिट फिल्में और गाने दिए हैं। वहीं, खेसारी लाल यादव की मोस्ट अवेटेड भोजपुरी फिल्म 'गॉडफादर' का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है।

विज्ञापन

फिल्म के फर्स्ट लुक में एक्टर ने भोजपुरिया जवार के होश उड़ा दिए हैं। सफेद दाढ़ी, सफेद बाल, आंखों पर काला चश्मा और हाथ में बल्ला लिए खेसारी कतई बवाल लगे। तस्वीर में खेसारी की जबर्दस्त बॉडी देखने लायक है। 'गॉडफादर' में खेसारी का लुक देखकर एक पल के लिए यह भी लग सकता है जैसे यह किसी साउथ सिनेमा का सीन हो। एक्टर के इस नए लुक को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।
 

खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि रत्नकार कुमार के बैनर तले बन रही फिल्म 'गॉडफादर' के डायरेक्टर पराग पाटिल हैं। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव के साथ यामिनी सिंह रोमांस करती नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की कहानी प्राण ने लिखी है। बता दें कि खेसारी लाल यादव की फिल्म के फर्स्ट लुक को उनके फैंस के साथ क्रिटिक्स ने भी काफी पसंद किया है। फिल्म का लुक रिलीज होते ही तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

फिल्म को लेकर पराग पाटिल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अभी तो यह शुरुआत है। आगे फिल्म से जुड़ी और भी तस्वीरें दर्शकों को हैरान करने वाली हैं। लोगों ने जो सोचा भी नहीं होगा, उससे भी ज्यादा शानदार हमने इस फिल्म को बनाने की कोशिश की है। फिल्म का टीजर और ट्रेलर और भी धमाल मचाने वाला होगा। हम वह भी जल्द ही लेकर आएंगे। ‘गॉडफादर’ हमारा महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। उम्मीद है कि फिल्म दर्शकों को भी खूब पसंद आएगी।

यह भी पढ़ें: राखी सावंत को मिल रहीं धमकियां, बोलीं- मुझे खामोश रहने को कहा जा रहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें