फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vivah 3: छठ महापर्व पर रिलीज होगी भोजपुरी फिल्म 'विवाह 3', आम्रपाली- प्रदीप की जोड़ी लूटेगी दर्शकों का दिल

Tue, 14 Nov 2023 07:54 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विवाह 3 - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी सिनेमा के चॉकलेटी हीरो प्रदीप पांडेय चिंटू और इंडस्ट्री की सुपरस्टार आम्रपाली दुबे की बहुचर्चित फिल्म ‘विवाह 3’ 20 नवम्बर को पूरे बिहार- यूपी में रिलीज होगी। वहीं, 24 नवम्बर को यह फिल्म सम्पूर्ण भारत में रिलीज होगी। विवाह सीरीज भोजपुरी की सफलतम सीरीज है। इस फिल्म का पार्ट 1 और पार्ट 2 सुपर डुपर हिट रहा है, जिसके बाद अब सबों की नजर इसके तीसरे संस्करण पर है।
विज्ञापन

2 of 5
विवाह 3 - फोटो : सोशल मीडिया
यशी फिल्म्स अभय सिन्हा और रेणु विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट द्वारा प्रेजेंट की जा रही प्रोड्यूसर निशांत उज्जवल की इस फिल्म को लेकर भोजपुरी फिल्मों के चाहने वालों को बेसब्री से है। आपको बता दें कि फिल्म निर्माता निशांत उज्जवल और निर्देशक संगीतकार रजनीश मिश्रा की जोड़ी पहली बार 'मेंहदी लगा के रखना 3' में आयी। इसके बाद जियो के बैनर से बनी फिल्म 'माई द प्राइड' आयी, जिसमें दिनेश लाल याद निरहुआ और आम्रपाली दुबे लीड रोल्स में थे। लोगों ने फिल्म को खूब सराहा। 100 मिलियन से भी अधिक लोगों ने फिल्म को देखा। इस फिल्म ने क्लास की दूरी मिटा दी और बड़े से लेकर छोटे वर्ग के सभी लोगों ने फिल्म को देखा। दर्शकों ने कहा कि ऐसी कंटेंट फिल्में आने से भोजपुरी का भविष्य उज्जवल होगा।
विज्ञापन

3 of 5
विवाह 3 - फोटो : सोशल मीडिया
अब इन दोनों की जोड़ी की नई फिल्म विवाह 3 छठ पूजा के अवसर पर रिलीज हो रही है। ये जानकारी देते हुए निशांत उज्जवल ने कहा कि 'विवाह 3' को लोग राजश्री स्टाइल वाली फिल्म बता रहे हैं। लोगों का मानना है कि इस फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर परिवार वापस आएगा।

4 of 5
विवाह 3 - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के बारे में बात करते हुए प्रदीप पांडेय ने कहा कि हमारी फिल्म क्लास के साथ-साथ मास ओरिएंटेड भी है। उन्होंने कहा कि आम्रपाली दुबे के साथ विवाह सीरिज की यह हमारी दूसरी फिल्म है और मुझे यकीन है कि यह फिल्म भी एक बार बाजी मारेगी। फिल्म विवाह 3 में भी मेरा शानदार किरदार है। इस किरदार में दर्शकों को मैं खूब पसंद आने वाला हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विवाह 3 - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि, फिल्म ‘विवाह 3’ में प्रदीप पांडेय चिंटू और आम्रपाली दुबे के साथ संयुक्ता राय, अवधेश मिश्रा, संजय पांडेय, रोहित सिंह मटरू, सुजान सिंह, अनिता रावत, मनोज द्विवेदी, रजनीश झा, निशा सिंह, अविनाश तिवारी, स्पेशल गाना यामिनी सिंह, अजय कुमार निरहुआ और बबलू खान प्रमुख भूमिकाओं में हैं। सह निर्माता डॉ संदीप और सुशांत उज्जवल हैं। छायांकन महेन्द्र शेरला और गीतकार रजनीश मिश्रा, प्रफुल तिवारी और अभिजीत मिश्रा हैं। एक्शन एस मल्हेश और कोरियोग्राफर मोना शेख, मनोज गुप्ता और लक्की विश्वकर्मा हैं।

यह भी पढ़ें: ज्वेलरी डिजाइनर इनेस डी रेमन के साथ रिलेशन में हैं ब्रैड पिट, उन्हें बुलाते हैं अपनी गर्लफ्रेंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें