नेहा राज और माही श्रीवास्तव के नए गाने का नाम 'बेलना' है। इस गाने ने रिलीज होते ही धूम मचा दी है। 'बेलना' को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। गाने को नेहा ने अपनी आवाज दी है और इसे माही श्रीवास्तव पर फिल्माया गया है। माही की अदाओं पर उनके चाहने वाले फिदा होते नजर आ रहे हैं। गाने को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।
गाने में दिखाया गया है कि माही अपने पति से रूठ जाती हैं। और अपने पिया से शिकायत करते हुए कहती हैं कि देत बानी रोटी तो मांगेले भात हो, हमरेल से प्यार से न करेले बात हो, टाइम पर होठ लाली न अइबे, राजा अपना कनिया पे, पांच-पांच सौ के नोट धारके आइल बड़ा नचनिया के। गाने में माही अपने पिया से लड़ती नजर आ रही हैं। दोनों की तीखी नोकझोंक को खूब केमेस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है।