नम्रता मल्ला ने शुरुआत में अपने माता-पिता के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'मेरे पापा को आप सब की दुआओं की जरूरत है वो वेंटीलेटर पे है उनका लिवर डैमेज हो गया है। सब उनके लिए प्रार्थना करें। गेट वेल सून पापा।' वहीं दूसरे फोटो में एक्ट्रेस ने लिखा, 'गहरे दुख के साथ मैं अपने प्यारे पिता श्री कृष्णा मल्ला के निधन की सूचना देती हूं, जिनका कल रात स्वर्ग वास हो गया। मैं आप सभी से अनुरोध करती हूं कि आप उनकी पवित्र आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें। ओम शांति।'
नम्रता और उनकी बहन ने पिता का अंतिम संस्कार किया। साथ ही पिता के निधन के बाद एक्ट्रेस ने एक इमोशनल पोस्ट करते हुए लिखा 'मुझे नहीं पता मैं क्या लिखूं। पापा आपने हमारे लिए लास्ट टाइम तक पैन लिया और हिम्मत बनाए रखी, पर हम आपको दर्द में और ऐसे नहीं देख पाए और आपको जाने दिया। आपने हम से प्रॉमिस किया है कि हर जनम मैं आप हमारे पापा होगे, हमारे साथ रहोगे। पापा आपने हमेशा मुझे और छोटी को अपना बेटा माना है और आज आपने हमें हमारी पूरी जिंदगी का आशीर्वाद दिया और आज हम दोनों बहनों ने आपका पीर क्रियाकर्म किया। यकीन नहीं हो रहा है ये सब क्या हुआ। पापा आप इतने अच्छे हो के भगवान ने भी आपको बुला लिया अपने पास। हमें ये सब स्वीकार है। आप हमें देख रहे हो हमें पता है। आपकी इतनी पॉजिटिव प्रेसेंस है के आप ना होक भी ज्यादा पास हो गए हो।'
बता दें कि नम्रता मल्ला भोजपुरी सिनेमा का जाना-माना चेहरा है। नम्रता कई म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुकी हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के साथ भी काम किया है।
यह भी पढ़ें: साउथ की इस हसीना संग मेरे जीवनसाथी में इश्क फरमाएंगे भोजपुरी स्टार कल्लू, यहां हो रही शूटिंग