फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोज तिवारी ने पीएम मोदी के 12 साल के कार्यकाल पर दिया सरप्राइज, रिलीज किया 'सपना है यही मोदी का' गाना

Fri, 12 Jun 2026 09:40 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Manoj Tiwari Song Sapna Hai Yahi Modi Ka For PM Modi: मनोज तिवारी ने पीएम मोदी के 12 साल के कार्यकाल पर एक गाना रिलीज किया है। इस गाने के बोल हैं- 'सपना है यही मोदी का'।
विज्ञापन
1 of 5
मनोज तिवारी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
भाजपा सांसद और मशहूर गायक मनोज तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 12 साल पूरे होने की खुशी में एक नया गाना रिलीज किया है। मनोज ने 'सपना है यही मोदी का' गाना रिलीज किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पीएम मोदी
गाना 'सपना है यही मोदी का'
'सपना है यही मोदी का' यह खास गाना मनोज तिवारी ने पीएम मोदी के लिए गाया है। यह गाना कुल 3 मिनट 50 सेकंड का है। इस गाने के वीडियो में पीएम मोदी को संसद, मंदिरों और साइंस एग्जिबिशन में दिखाया गया है। गाने के बोल देश के प्रति उनके प्यार, समर्पण और रैलियों में जनता से मिले भारी समर्थन को दर्शाते हैं। भारतीय जनता पार्टी ने इस गाने को अपने ऑफिशियल X (ट्विटर) हैंडल पर शेयर किया है।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम मोदी। - फोटो : ANI
पीएम मोदी ने रचा इतिहास, तोड़ा नेहरू का रिकॉर्ड
10 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले प्रधानमंत्री बनकर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। उन्होंने पद पर लगातार 4,399 दिन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने पहले आम चुनाव के बाद लगातार 4,398 दिनों तक देश की सेवा की थी।

4 of 5
मुकेश ऋषि - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म जगत की हस्तियों ने दीं शुभकामनाएं
इस ऐतिहासिक मौके पर बॉलीवुड के कई कलाकारों ने पीएम मोदी को बधाई दी और उनके काम की तारीफ की। अभिनेता मुकेश ऋषि ने कहा कि पीएम मोदी का अनुशासन और देश के लिए काम करने का तरीका हम सभी को बहुत कुछ सिखाता है।

उन्होंने यह भी कहा कि देश में विकास सिर्फ कागजों पर नहीं बल्कि जमीन पर दिख रहा है। आज देश के लगभग सभी राज्यों में बेहतरीन हाईवे, आधुनिक एयरपोर्ट और अच्छे अस्पताल बन चुके हैं। उन्होंने पीएम मोदी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विंदु दारा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता विंदु दारा सिंह ने क्या कहा?
विंदु दारा सिंह ने कहा कि 4,399 दिन सिर्फ एक नंबर नहीं, बल्कि एक इतिहास है। एक छोटा सा पार्टी कार्यकर्ता आज देश का 'प्रधान सेवक' बन गया है। उन्होंने कहा कि आज जब पूरी दुनिया मुश्किलों से जूझ रही है, तब पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत पूरी तरह सुरक्षित है और दुनिया भर में देश का सम्मान बढ़ा है। वे चाहते हैं कि पीएम मोदी आगे भी इसी तरह देश का नेतृत्व करते रहें।

यह भी पढ़ें: Governor Collection: कैसा रहा मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गवर्नर' का पहला दिन? जानें आज शुक्रवार का कलेक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें