Manoj Tiwari Home: मनोज तिवारी ने फराह खान को अपने घर की सैर कराई है। इस दौरान भोजपुरी एक्टर ने कोरियोग्राफर को अपने घर के बारे में कई दिलचस्प बातें बताई हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मनोज तिवारी ने फराह खान को कराई घर की सैर
- फोटो : यूट्यूब@FarahKhan
फराह खान अक्सर फिल्मी हस्तियों के घर पर जाती हैं और उनसे बातचीत का वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर करती हैं। हाल ही में वह अभिनेता और राजनेता मनोज तिवारी के दिल्ली वाले घर पर गईं। यहां उन्होंने उनसे बातचीत की। मनोज तिवारी ने फराह खान को अपने घर के बारे में कई दिलचस्प बातें बताई हैं।
विज्ञापन
2 of 5
मनोज तिवारी ने फराह खान को कराई घर की सैर
- फोटो : यूट्यूब@FarahKhan
मनोज तिवारी ने किया फराह का स्वागत
मनोज तिवारी ने फराह खान का अपने घर में जोरदार स्वागत किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने घर के कमरों के अलग-अलग नाम रखे हैं। मनोज तिवारी ने अपने घर के एक कमरे को दिखाया जिसका नाम कश्मीर है। उन्होंने बताया कि जब यह कमरा बन रहा था तब वह कश्मीर के दौरे पर थे। जब वह वहां से लौट कर आए तो उन्होंने इसका नाम कश्मीर रख दिया।
विज्ञापन
3 of 5
मनोज तिवारी ने फराह खान को कराई घर की सैर
- फोटो : यूट्यूब@FarahKhan
घर के कमरों के अलग-अलग नाम
भोजपुरी एक्टर ने फराह खान को अपना दूसरा कमरा दिखाया, जिसका नाम रणथंभौर है। उन्होंने बताया कि वह एक काम से रणथंभौर गए थे। वहां उन्होंने इस बात पर विचार किया कि वह लोगों की कैसे मदद कर सकते हैं। वहां से वापस आने के बाद उन्होंने इस कमरे का नाम रखा।
4 of 5
मनोज तिवारी ने फराह खान को कराई घर की सैर
- फोटो : यूट्यूब@FarahKhan
मनोज तिवारी के घर में खास
इसी तरह से मनोजी तिवारी ने फराह खान को लोखंडवाला और केशव कुंज नाम के कमरे दिखाए। मनोज तिवारी के घर में एक बड़ा सा किचन और एक एक बड़ा बेडरूम भी है जो काफी अच्छे से सजाया गया है। एक कमरे में कई तलवारें रखी हैं।
मनोज तिवारी ने फराह खान को कराई घर की सैर
- फोटो : यूट्यूब@FarahKhan
हर दिन आते हैं 400 लोग
मनोज तिवारी ने फराह खान से बताया कि फिल्मों से हटकर भी उनके पास काफी काम है। वह 70 लाख लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने जनता से मिलने के लिए सोमवार और मंगलवार का दिन तय किया है। इस दिन लगभग 400 लोग अपनी चिंताएं लेकर उनके पास आते हैं।