संघर्ष 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
फिल्म के ट्रेलर में नायिका फिल्म के नायक से कहती है, 'आज तोहरा वजह से हमार बेटी अपाहिज हो गइल, मुजरिम तुम हो'। एक बच्ची कहती है कि मां की कमजोरी नहीं ताकत बनना चाहती हूं। फिल्म का नायक अपनी पत्नी से कहता है, 'अंजली को पिता की जरूरत है। तो वहीं,ट्रेलर के अगले सीन में बेटी कहती है, 'हम सबके तकलीफ का कारण मेरे पापा है।' फिल्म का खलनायक कहता है, 'तुमने हैवान को देखा होगा,लेकिन कभी भगवान को देखा है। हर कहानी के दो अध्याय होते हैं, तेरा अध्याय खत्म।'