फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khesari Lal Yadav: खेसारी लाल यादव लेकर आए रक्षाबंधन स्पेशल सॉन्ग, 'अग्निपरीक्षा' का 'बहिनी के प्यार' रिलीज

Fri, 01 Aug 2025 01:45 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: अगस्त का महीना आ गया है। इसी महीने आता है भाई-बहन के प्यार का त्योहार रक्षाबंधन। इस त्योहार को और स्पेशल बनाने के लिए आज शुक्रवार को खेसारी लाल यादव ने अपना नया गाना रिलीज किया है।
विज्ञापन
खेसारी लाल यादव - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेसारी लाल यादव इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'अग्निपरीक्षा' की तैयारियों में व्यस्त हैं। भोजपुरी सुपरस्टार की इस फिल्म का आज शुक्रवार को गाना रिलीज किया गया है। यह गाना रक्षाबंधन स्पेशल है। 'बहिनी के प्यार' नाम के इस गाने में त्योहार के सेलिब्रेशन के साथ भाई-बहन के प्यार को दिखाया गया है। 

विज्ञापन

खेसारी लाल यादव - फोटो : वीडियो ग्रैब
रक्षाबंधन स्पेशल सॉन्ग लेकर आए खेसारी
खेसारी लाल यादव अपनी अदाकारी के साथ-साथ अपनी गायिकी के लिए भी फैंस के बीच लोकप्रिय हैं। अक्सर उनके रोमांटिक गाने रिलीज होते हैं, मगर आज उन्होंने रक्षाबंधन फेस्टिवल स्पेशल गाना दर्शकों को दिया है, जिसमें भाई-बहन के रिश्ते की खूबसूरती को दिखाया गया है। 'बहिनी के प्यार' गाने को खेसारी लाल यादव और राज नंदिनी ने गाया है। इसके बोल कुंदन प्रीत ने लिखे हैं। यह गाना खेसारी लाल यादव और रितु चौहान पर फिल्माया गया है। 

खेसारी लाल यादव - फोटो : वीडियो ग्रैब
अग्निपरीक्षा का दूसरा गाना है 'बहिनी के प्यार'
यह गाना आज शुक्रवार को सुर म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। अब तक गाने को डेढ़ लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। 'बहिनी के प्यार' फिल्म 'अग्निपरीक्षा' का दूसरा गाना है। इससे पहले फिल्म का ‘अहिरान’ रिलीज किया गया था। इस गाने ने खूब धूम मचाई। बता दें कि 'अहिरान' गाने में खेसारी के साथ अकांक्षा पुरी और चाहत सिंह नजर आईं।

Divya Dutta: बॉलीवुड में जलवा बिखेरने के बाद, अब दिव्या दत्ता इस तेलुगु सीरीज में आएंगी नजर; जानें अपडेट
विज्ञापन

'अग्नि परीक्षा' - फोटो : इंस्टाग्राम-@akanksha8000
दर्शकों से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया
खेसारी लाल यादव की फिलम 'अग्निपरीक्षा' का पोस्टर रिलीज हो चुका है। हालांकि, इसकी रिलीज डेट को लेकर अभी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। फिलहाल फिल्म के आज रिलीज हुए गाने पर दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। एक यूजर ने लिखा, 'इंटरनेशनल स्टार हैं खेसारी लाल। बहुत खूबसूरत गाना'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'रक्षाबंधन पर यह गाना रिलीज करके आपने दिल जीत लिया है'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें