फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri Holi Song: खेसारी लाल के गाने ने आते ही इंटरनेट पर उड़ाया गर्दा, कुछ देर में मिले इतने ज्यादा व्यूज

Sun, 19 Feb 2023 04:51 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

होली के खास मौके पर भोजपुरी गाना ' मुंहे लागल बा’ रिलीज हो चुका है। गाने ने आते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। गाने पर अब तक 2 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।
 
विज्ञापन
केसारी लाल यादव, राधा रावत - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी इंडस्ट्री अपने तड़कते- भड़कते गाने और फिल्मों के लिए जानी जाती है। भोजपुरी के दमदार गानों को सुनकर सबके कदम थिरकने पर मजबूर हो जाते हैं। जब महीना फाल्गुन का हो और कोई तड़कता- भड़कता भोजपुरी गाना रिलीज न हो ऐसा कैसे हो सकता है। होली के खास मौके पर खेसारी लाल का भोजपुरी गाना 'मुंहे लागल बा’ रिलीज हो चुका है। गाने ने आते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इस पर अब तक 2 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। बता दें कि गाने को आज यानी 19 फरवरी को रिलीज किया गया है।

विज्ञापन


राधा ने लगाया बोल्डनेस का तड़का
होली के इस दमदार गाने में भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर राधा रावत दमदार गायक खेसारी लाल यादव के साथ बोल्ड अवतार में ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। गाने में राधा होली के रंग में रंगकर ठुमके लगा रही हैं। राधा का हॉट एड सेक्सी लुक लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। 'मुंहे लागल बा' में खेसारी और राधा की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। खेसारी लाल के इस गाने ने आते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। 'मुँहे लागल बा' गाने को इंटरनेट पर काफी प्यार मिल रहा है। लोग इस गाने को जमकर शेयर और कमेंट भी कर रहे हैं।



गाने पर बनाएं रील
होली के मौके पर रिलीज हुए इस गाने के डिस्क्रिप्शन में एक मजेदार कैप्शन लिखा गया है। डिस्क्रिप्शन में लिखा है कि अब इस गाने पर रील भी बनाएं। गाने का म्यूजिक भोजपुरी म्यूजिक डायरेक्टर छोटू रावत ने दिया है। वहीं, गाने के लिरिक्स अजय बच्चन ने लिखे हैं।खेसारी का यह गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  Mahima Gupta: गंदी बात फेम एक्ट्रेस ने वैलेंटाइन के मौके पर रचाई शादी? मांग में सिंदूर लगाए साझा की तस्वीर

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें