फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jyoti Singh: पवन सिंह के नाम ज्योति ने लिखा खुला खत? बोलीं- 'दुआ है इस साल तेरे सामने ही न आऊं'

Sun, 29 Jan 2023 02:53 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पवन सिंह के फैंस अपने चहेते स्टार का घर टूटते देख बेहद दुखी हैं। ज्योति सिंह के हालिया पोस्ट के बाद यूजर्स उनसे पवन सिंह की जिंदगी में फिर से लौट आने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
पवन सिंह-ज्योति सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह अपने अभिनय के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहते हैं। पवन सिंह ने अपनी पहली पत्नी नीलम के निधन के बाद ज्योति सिंह के साथ शादी करके नई जिंदगी शुरू की। मगर, कुछ वक्त बाद इन दोनों के बीच अनबन की खबरें आनी शुरू हो गईं। शादी के कुछ ही वक्त बाद ज्योति एक्टर से अलग हो गईं। ज्योति सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन कोई न कोई पोस्ट शेयर करती नजर आती हैं। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट साझा किया है, जिसके साथ इमोशनल कैप्शन लिखा है। यूजर्स इसे पवन सिंह से जोड़कर देख रहे हैं।

विज्ञापन

Pathaan Collection: पठान ने ध्वस्त किए 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड, यकीन न हो तो पढ़िए यह रिपोर्ट

ज्योति ने इंस्टाग्राम पर ग्रीन कलर की साड़ी में अपनी फोटोज शेयर की हैं। इनमें वह काफी खूबसूरती लग रही हैं। माथे पर तिलक लगाकर ज्योति ने शानदार पोज देते हुए कई तस्वीरें क्लिक कराई हैं। इसके साथ उन्होंने जो कैप्शन लिखा है, उससे पवन सिंह के फैंस को झटका लगा है। ज्योति ने लिखा है, 'पिछले साल खौफ था कि तुझे खो न दूं...इस साल दुआ है कि तेरे सामने ही न आऊं।' कैप्शन को पढ़ने के बाद पवन सिंह के फैंस उनसे अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन

Main Khiladi: 29 साल बाद एक बार फिर चलेगा 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' गाने का जादू, टीजर में छाई अक्षय-इमरान की जोड़ी
विज्ञापन


पवन सिंह के फैंस अपने चहेते स्टार का घर टूटते देख बेहद दुखी हैं। ज्योति सिंह के हालिया पोस्ट के बाद यूजर्स उनसे पवन सिंह की जिंदगी में फिर से लौट आने की अपील कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'भाभी, प्लीज भैया के पास लौट जाइए।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ऐसा मत कहिए भाभी।' एक यूजर ने लिखा, 'हमारे भैया पावर स्टार हैं। ऐसा मत करिए।' वहीं कुछ यूजर्स ज्योति को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं। एक ने लिखा, 'मन्नते और मिन्नते कुछ काम नही आता, चले ही जाते हैं, वो जिन्हे जाना होता है। पीछे की बात भूलकर आगे बढ़ो दीदी। आप बहुत मजबूत हो।' 

इससे पहले भी ज्योति सिंह ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें वह हाथ में दीया लिए नजर आईं। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'अंधेरे से मत डरो, यही वो जगह है, जहां आप छिप सकते हो।' बता दें कि पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम ने सुसाइड किया था। इसके बाद उनका नाम अक्षरा सिंह से भी जुड़ा। लेकिन, एक्टर ने अचानक ज्योति सिंह से शादी कर सभी को चौंका दिया था। अब ज्योति से भी उनकी अनबन हो चली है।
Bigg Boss 16: टीना के जाते ही खुशी से नाचने लगे शालीन, तो शिव-स्टैन के साथ अर्चना-प्रियंका की हुई भयंकर लड़ाई
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें