खेसारी और खुशी ने सजाए सुर
यह गाना खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी पर फिल्माया गया है। इसे खेसारी ने खुशी कक्कड़ के साथ मिलकर गाया है। गाने के बोल कृष्णा बेदर्दी के हैं। वहीं, प्रेमांशु सिंह इस गाने के राइटर और डायरेक्टर हैं।
इस दिन रिलीज होगी 'रिश्ते'
खेसारी लाल यादव ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए गाना रिलीज होने की जानकारी दी है। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी बताई है। उन्होंने लिखा है, 'फिल्म 'रिश्ते' का नया वीडियो सॉन्ग आ गया है। यह फिल्म 14 मार्च को होली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।