रानी चटर्जी की फिल्म 'मायके के टिकट कटा दी पिया' का ट्रेलर रिलीज
- फोटो : वीडियो ग्रैब
बड़ी कठिन है डगर मायके की
फिल्म के ट्रेलर में रानी चटर्जी ससुराल से मायके जाने की तैयारी करती हैं। मगर, मायके का रास्ता उनके लिए इतना कठिन हो जाता है कि सालभर यूं ही गुजर जाता है। कभी सास की बीमारी। कभी ट्रेन का रद्द होना तो कभी अचानक ननद-ननदोई और मेहमानों का आगमन...हर बार प्लान फेल हो जाता है। और जैसे-तैसे करके जाती भी हैं, तो हालात ऐसे हो जाते हैं कि वहां रुकना मुश्किल हो जाता है।
रानी चटर्जी की फिल्म 'मायके के टिकट कटा दी पिया' का ट्रेलर रिलीज
- फोटो : वीडियो ग्रैब
मायके जाने के रास्ते में आए बड़े-बड़े पहाड़
इस फिल्म का ट्रेलर आज शुक्रवार को b4u के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। फिल्म का निर्देशन इश्तियाक शेख बंटी ने किया है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि रानी चटर्जी अपने पति से नैहर जाने का टिकट कराने की कहती हैं। टिकट होती है तो ट्रेन रद्द हो जाती है। कभी सास बीमार हो जाती है। सड़क मार्ग से जाती हैं तो किश्तें पूरी न होने के कारण पुलिस कार रोह लेती है। इन परेशानियों को दूर करती हैं तो ननदें अपने परिवार के साथ रहने आ जाती हैं।
रानी चटर्जी की फिल्म 'मायके के टिकट कटा दी पिया' का ट्रेलर रिलीज
- फोटो : वीडियो ग्रैब
दो दिन रुकना भी पड़ा भारी
देखते-देखते पूरा साल बीत जाता है। घर में आए रिश्तेदारों को भगाने के लिए रानी चटर्जी प्लान बनाती हैं। चुड़ैल का रूप रखती हैं। पति के पूछे जाने पर फूट-फूटकर रोने लगती हैं। जब किसी तरह मायके जाने का प्रबंध नहीं होता तो भाई ही लेने आता है और इस तरह वे मायके पहुंचती हैं। मगर, आराम करने का जो ख्याल लेकर वह जाती हैं, मायके जाकर सब रफूचक्कर हो जाता है। हालात ऐसे बनते हैं कि दो ही दिन में पति को फोन करती हैं और वापस ससुराल जाने की तैयारी होती है।
रानी चटर्जी की फिल्म 'मायके के टिकट कटा दी पिया' का ट्रेलर रिलीज
- फोटो : वीडियो ग्रैब
ट्रेलर रिलीज होने की जानकारी रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए खुद शेयर की है। फिल्म में रानी चटर्जी के अलावा लाडो मधेसिअ, शुभी शर्मा, कंचन शशि, रिंकू भर्ती, प्रेम दुबे, संतोष श्रीवास्तव, स्वीटी सिंह और प्रकाश जैस जैसे सितारे भी नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही हैं।