ज्योति ने किए मंदिर के दर्शन
दरअसल, हाल ही में ज्योति सिंह ने अपना जन्मदिन मनाया और इस अवसर पर वह बाबा विश्वनाथ मंदिर पहुंची थीं। ज्योति ने मंदिर से अपनी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ साझा कीं। इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'आज अपने जन्मदिन के अवसर पर बाबा विश्वनाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ।' जहां फैंस ज्योति की इन तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं, वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल करते नजर आए।
Mission Majnu: सिद्धार्थ मल्होत्रा का जज्बा, दर्जी की ट्रेनिंग के बाद ऐसे बन गए 'मजनू'
ज्योति हुईं ट्रोल
इस तस्वीर में ज्योति हमेशा की तरह ही सूट सलवार पहने नजर आईं। उन्होंने अपने माथे पर दुपट्टा दिया हुआ था और हाथ में लोटा पकड़े हुए थीं। इस लुक में ज्योति बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थीं, लेकिन इन सबके अलावा यूजर्स का ध्यान ज्योति के सिंदूर पर भी चला गया। दरअसल, ज्योति ने अपनी मांग में सिंदूर नहीं लगाया हुआ था। इस पर ही वह यूजर्स के निशाने पर आ गईं। ज्योति की इस हरकत से पवन सिंह के फैंस नाराज दिखाई दिए।
Urfi Javed: उर्फी जावेद ने साझा की जावेद अख्तर के साथ तस्वीर, बोलीं, दादा जी मिल गए...
पवन सिंह दूसरी पत्नी ज्योति के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या बोले यूजर्स
पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक का मामला अभी कोर्ट में चल रहा है। आधिकारिक तौर पर वह दोनों फिलहाल अलग नहीं हुए हैं। ऐसे में ज्योति सिंह का सिंदूर न लगाना यूजर्स को पसंद नहीं आया। ज्योति की तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'जब कोर्ट में जाती हों तो सिंदूर लगाकर जाती हों और यहां सिंदूर लगाना भूल गईं। अच्छी राजनीति कर लेती हों।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अभी पवन भाई से पूरी तरह अलग भी नहीं हुई हो और सिंदूर मिटा दिया।' एक यूजर ने लिखा, 'लाली लिपस्टिक तो बहुत पोत रखा है, लेकिन सिंदूर को कहां भूल आईं। वहीं, एक ने लिखा, 'सिंदूर लगाकर कोर्ट में ड्रामा करती हैं।'
Movies Sequels: इस साल पूरा होगा दर्शकों का इंतजार! ये सीक्वल मचाएंगे धमाल