फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri Films: भोजपुरी सिने-प्रेमियों के लिए जियो स्टूडियो का तोहफा, हुआ इन 15 फिल्मों का एलान

Mon, 15 May 2023 04:02 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भोजपुरी सिनेमा प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। जियो स्टूडियो उनके लिए मनोरंजन का खजाना लेकर आ रहा है।
विज्ञापन
पवन सिंह, खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी सिनेमा प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। जियो स्टूडियो उनके लिए मनोरंजन का खजाना लेकर आ रहा है। जी हां, आपने सही सुना। हिंदी, मराठी, गुजराती और बंगाली भाषाओं में अपने कंटेंट की सफल घोषणा के बाद जियो स्टूडियो ने आज अपने भोजपुरी कंटेंट लाइनअप का खुलासा किया। इन फिल्मों में निरहुआ से पवन सिंह, खेसारी लाल यादव से लेकर प्रदीप पांडे 'चिंटू' तक की फिल्मों को शामिल किया गया है। जिन्हें आप घर बैठे आराम से एंजॉय कर सकते हैं।

विज्ञापन


जियो स्टूडियो ने भोजपुरी फिल्मों अपनी लंबी लिस्ट का खुलासा किया है, प्रोडक्शन कंपनी की लाइनअप में 15 फिल्में शामिल हैं। जिसमें एक से बढ़कर एक कई बेहतरीन भोजपुरी कलाकार हैं। निरहुआ, पवन सिंह, आम्रपाली दुबे जैसे मंझे हुए कलाकारों से अभिनीत इन फिल्मों में फैंस को भर भरके मनोरंजन मिलेगा।

बता दें कि लाइनअप में एक्शन एंटरटेनर, हॉरर कॉमेडी जैसी शैलियों की फिल्में शामिल हैं, जिनमें से कुछ विदेशों में बेहतरीन लोकेशन पर शूट किया गया है। सबसे पहले 16 मई को निरहुआ अभिनीत माई और उसके बाद 24 मई को बेवफा सनम और फिर 4 जून को खिलाड़ी रिलीज होगी।
विज्ञापन


इस लिस्ट में सबसे पहला नाम दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की फिल्म माई का है। इसके बाद पवन सिंह और स्मृति सिन्हा बेवफा सनम, प्रदीप पांडे चिंटू और सहर अफसा की खिलाड़ी, प्रदीप पांडे चिंटू और हर्षिका पूनाचा की साजन रे झूठ मत बोलो, रितेश पांडे, यामिनी सिंह, मधु शर्मा और विक्रांत सिंह जैसे कलाकारों से सजी तू तू मैं मैं, रितेश पांडे और हर्षिका की सनम मेरे हमराज जैसी फिल्में हैं।

जियो स्टूडियो ने लिस्ट को आगे बढ़ाते हुए खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह की तुझे देखा तो ये जाना सनम, रितेश पांडे, अनारा गुप्ता और सैलेशा की अतीत- एक प्रेम कहानी, यश कुमार, सुदीक्षा झा और हर्षिता कश्यप की सुरक्षा, पवन सिंह, स्मृति सिन्हा और तनुश्री चटर्जी की आज फिर जीने की तमन्ना है, अरविंद अकेला कल्लू और प्रियंका रेवाड़ी की लंदन जाके फंस गया यार, प्रदीप पांडे चिंटू और सहर अफसा की देस में निकला होगा चांद, रितेश पांडे और प्रियंका रेवड़ी की पिया परदेसिया, अंकुश-राजा, आकांक्षा दुबे और प्रियांशु की दो बिहारी सब पे भारी, प्रदीप पांडे चिंटू और आम्रपाली दुबे की कभी खुशी कभी गम को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: प्यार..रोमांस..शादी..तलाक, मजेदार है सारा और विक्की की फिल्म का ट्रेलर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें