फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Doli Saja Ke Rakhna: खेसारी लाल यादव-आम्रपाली की फिल्म का होगा डिजिटल प्रीमियर, इस दिन यूट्यूब पर होगी रिलीज

Thu, 01 Dec 2022 09:31 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है, जिसके अनुसार ‘डोली सजा के रखना’ का जल्द ही डिजिटल प्रीमियर होने जा रहा है।
विज्ञापन
खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी सिनेमा के बेहतरीन कलाकारों में गिने जाने वाले खेसारी लाल और आम्रपाली दुबे आए दिनों सुर्खियों में रहते हैं। बीते दिन भोजपुरी इंडस्ट्री को छोड़ने की बात करने वाले खेसारी आज अपनी फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, दोनों स्टार्स की फिल्म 'डोली सजा के रखना' हाल ही में रिलीज हुई है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। इस फिल्म में इनकी जोड़ी से लेकर इसकी कहानी तक ने सबकी खूब वाह वाही लूटी है। अब खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है, जिसके अनुसार ‘डोली सजा के रखना’ का जल्द ही डिजिटल प्रीमियर होने जा रहा है।

विज्ञापन

Singham Again: फिर जमेगी अजय देवगन और रोहित शेट्टी की जोड़ी! फैंस ने पहले ही किया 'ब्लॉकबस्टर' घोषित

खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे की फिल्म 'डोली सजा के रखना' सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब जल्द ही यूट्यूब पर दस्तक देने वाली है। यह फिल्म एसआरके यूट्यूब चैनल पर 3 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। इस बात की जानकारी खुद खेसारी लाल यादव ने एक पोस्ट साझा करेके दी है। खेसारी लाल यादव ने लिखा, 'जो किसी वजह से सिनेमाघरों तक नहीं जा सके, उनके लिए एसआरके म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर 3 दिसंबर को डोली सजा के रखना की पूरी कहानी सुबह 6:30 बजे से देखने को मिलेगी। ठीक है! लव यू।'
Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, इस साउथ फिल्म के रीमेक में नजर आएंगे एक्टर  

विज्ञापन

आपको बता दें, इस फिल्म में लोगों को खेसारीलाल यादव और आम्रपाली दुबे की केमेस्ट्री और कहानी खूब पसंद आई थी। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे के साथ रक्षा गुप्ता, विनोद मिश्रा, अनूप अरोड़ा, समर्थ चतुर्वेदी, अयाज खान अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म के प्रोड्यूसर रोशन सिंह हैं।  
Photos Of The Day: निया शर्मा ने हॉटनेस से उड़ाए होश और अवनीत का कातिलाना अंदाज, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें