फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Duns Teaser: 'डंस' के टीजर में दिखा खेसारी का गर्दा अंदाज, मुंह में बीड़ी दबाए ढा रहे कहर

Thu, 12 Dec 2024 02:11 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Khesari Lal Yadav New Movie: खेसारी लाल यादव की आगामी फिल्म है 'डंस'। आज गुरुवार को इसका टीजर रिलीज हुआ है।
विज्ञापन
डंस टीजर - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म 'राजा राम' इस साल नवंबर में छठ पर्व पर रिलीज हुई। इस फिल्म में वे भगवान श्रीराम का रोल अदा करते नजर आए। अब अभिनेता अपनी आगामी फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। खेसारी की आगामी फिल्म है 'डंस'। आज गुरुवार 12 दिसंबर को अभिनेता की इस फिल्म का धमाकेदार टीजर जारी हुआ है, जो एक्शन से भरपूर है।

विज्ञापन

Tenali Rama: तेनाली राम नहीं, फिर लौट रहे हैं ‘तेनाली रामा’, सोनी सब और कॉन्टिलो का नया हिंदुस्तानी हौसला

डंस टीजर - फोटो : वीडियो ग्रैब
एक्शन से भरपूर है टीजर
खेसारी लाल यादव एक के बाद एक अपने धमाकेदार गाने रिलीज कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने फैंस को एक और ट्रीट दी है। उनकी फिल्म डंस का टीजर रिलीज हुआ है। इसमें वे अपने चिर-परिचित अंदाज में एक्शन का दम दिखाते नजर आए हैं। इस फिल्म का निर्देशन धीरज ठाकुर ने किया है। फिल्म को सुधीर सिंह प्रोड्यूस कर रहे हैं।

 

डंस टीजर - फोटो : वीडियो ग्रैब
आकांक्षा पुरी ने दी बधाई
फिल्म के टीजर रिलीज की जानकारी खेसारी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा कर दी है। पोस्टर साझा कर उन्होंने लिखा है, 'फिल्म 'डंस' की कहानी आप सभी के साथ सुनाए आ रहल बानी...'! इसके साथ उन्होंने फायर इमोजी शेयर किया है। एक्टर के पोस्ट पर आकांक्षा पुरी ने कमेंट कर बधाई दी है। 
विज्ञापन

डंस टीजर - फोटो : वीडियो ग्रैब
दर्शकों ने की वाहवाही
खेसारी की यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। फिलहाल इसका टीजर दर्शकों को पसंद आ रहा है। रिलीज के महज दो घंटों में इसे सवा लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। खेसारी का अंदाज फैंस को पसंद आ रहा है। यूजर्स लिख रहे हैं, 'हिट मशीन का ताकतवर सिनेमा'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'भोजपुरिया केजीएफ और पुष्पा एक साथ देख रहा हूं'। एक यूजर ने लिखा, 'खेसारी की डंस तो पुष्पा को टक्कर देगी'। 
Duns Teaser: 'डंस' के टीजर में दिखा खेसारी का गर्दा अंदाज, मुंह में बीड़ी दबाए ढा रहे कहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें