फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepak Thakur: बिग बॉस फेम इस भोजपुरी एक्टर ने रचाई शादी, देखें प्री-वेडिंग फंक्शन से बरात तक की तस्वीरें

Mon, 25 Nov 2024 09:37 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Deepak Thakur Wedding: शादियों का सीजन है। इस सीजन में चर्चित भोजपुरी अभिनेता दीपक ठाकुर ने भी जिंदगी की नई पारी शुरू की है। देखते हैं उनकी शादी की तस्वीरें
विज्ञापन
दीपक ठाकुर-नेहा चौबे - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस फेम भोजपुरी अभिनेता-गायक दीपक ठाकुर ने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत की है। वे विवाह बंधन में बंध गए हैं। अभिनेता ने कल रविवार 24 नवंबर को नेहा चौबे के साथ शादी रचाई है। दीपक ने प्री-वेडिंग से लेकर, तिलक और अब बरात व शादी की तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। उन्होंने पारंपरिक तरीके से शादी रचाई है। 

विज्ञापन

दीपक ठाकुर-नेहा चौबे - फोटो : इंस्टाग्राम
बिग बॉस 12 में आए नजर
दीपक ठाकुर बिहार के मुजफ्फरपुर से आते हैं। वे अपनी गायिकी के लिए मशहूर हैं। दीपक ठाकुर रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 12वें सीजन में बतौर प्रतिभागी हिस्सा ले चुके हैं। इस शो के जरिए उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। दीपक ने गैंग ऑफ वासेपुर, भईया जी समेत कई फिल्मों में गाने गाए हैं।
 

दीपक ठाकुर-नेहा चौबे - फोटो : इंस्टाग्राम
विदाई का खूबसूरत वीडियो किया साझा
दीपक ठाकुर की दुल्हन का नाम नेहा चौबे है। नेहा के इंस्टाग्राम हैंडल से मिली जानकारी के मुताबिक वे सोशल वर्कर हैं। आज सोमवार को दीपक ठाकुर ने दुल्हन की विदाई कराकर अपने घर लौटते हुए का वीडियो फैंस के साथ साझा किया है। इसके साथ उन्होंने अपनी हमसफर नेहा को टैग करते हुए कैप्शन लिखा है, 'शादी मुबारक'। वीडियो में नेहा और दीपक कार में बैठे नजर आ रहे हैं। गाना चल रहा है, 'मुड़ के ना देखो दिलबरो'।
 
विज्ञापन

दीपक ठाकुर-नेहा चौबे - फोटो : इंस्टाग्राम
फैंस ने दीं शुभकामनाएं
जीवन की नई पारी की शुरुआत पर फैंस खूबसूरत जोड़ी को शुभकामनाएं दे रहे हैं। यूजर लिख रहे हैं, 'बहुत प्यारी जोड़ी है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'जिंदगी का नया सफर बहुत-बहुत मुबारक हो'।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें