फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri Songs: यूट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट में छाए भोजपुरी के ये गाने, होली की प्लेलिस्ट में आज ही करें शामिल

Fri, 24 Feb 2023 02:29 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इन दिनों बॉलीवुड को पछाड़ भोजपुरी के गाने यूट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट में आगे निकल गए हैं। पिछले एक महीने से भोजपुरी में होली के गाने बनाए जा रहे हैं, जो अब हर जगह छाए हुए हैं।
विज्ञापन
भोजपुरी के गाने - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी सिनेमा का रुतबा अब काफी बढ़ गया है। भोजपुरी के सितारों को ही नहीं लोग गानों को भी काफी पसंद करते हैं। ऐसे में रिलीज के बाद कुछ देर में ही गाने सोशल मीडिया पर छा जाते हैं और यूट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट में नजर आने लगते हैं। इन दिनों बॉलीवुड को पछाड़ भोजपुरी के गाने यूट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट में आगे निकल गए हैं। एक या दो नहीं बल्कि भोजपुरी के पांच गाने इस लिस्ट में शुमार हैं। पिछले एक महीने से भोजपुरी में होली के गाने बनाए जा रहे हैं, जो अब हर जगह छाए हुए हैं। तो चलिए जानते हैं उन गानों के बारे में जो इन दिनों हर तरफ धूम मचा रहे हैं।

विज्ञापन

भगिनवा के फुआ
खेसारी लाल यादव यह गाना तीन दिन पहले दिन रिलीज हुआ है। तीन दिन से यह गाना यूट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं। फिलहाल यह म्यूजिक कैटेगरी में छह नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में खेसारी के साथ यामिनी सिंह नजर आ रही हैं।

Netflix Plan: नेटफ्लिक्स ने फिर सस्ते किए अपने प्लान, जानें अब कहां कितने हुए दाम

गरम गोदाम
इस लिस्ट में दूसरा गाना भी खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह का है। यूट्यूब पर इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। 11 दिन पहले रिलीज हुआ यह गाना 7 नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। इसे अभी तक 8.9 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

Selfiee Twitter Review: अक्षय कुमार की 'सेल्फी' को फैंस ने बताया डिजास्टर, बोले- 'मेरे को पैसा वापस चाहिए'

रंग ठोपे ठोप
पवन सिंह का यह गाना 10 दिन पहले रिलीज हुआ था और इसे 11 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस गाने में पवन सिंह की जोड़ी श्वेता महारा के साथ बनी थी। वहीं, यह गाना अभी 9 नंबर पर ट्रेंड कर रहा है।

Soundarya Sharma: साजिद खान के साथ अफेयर की खबरों पर भड़कीं सौंदर्या शर्मा, बोलीं- वो मेरे बड़े भाई जैसे हैं

देवरा भईल दतार
शिल्पा राघवानी के साथ खेसारी लाल यादव का यह तीसरा गाना है, जो ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है। सात दिन पहले रिलीज हुआ यह गाना 11 नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। ये गाना इंटरनेट पर पहले ही दिन से लोगों की पसंद बना हुआ है।

Money Laundering Case: 200 करोड़ मनी लॉड्रिंग मामले में करीम मोरानी पर कसा शिकंजा, ED ने भेजा समन
विज्ञापन

फगुआ
अरविंद अकेला कल्लू का होली सॉन्ग भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। चार दिन पहले रिलीज हुए इस गाने को 1.3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और म्यूजिक कैटेगरी में यह 15वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है।

Hania Aamir: RRR के नाटू नाटू पर जमकर थिरकीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें