वायरल वीडियो को लेकर प्रियंका ने कहा कि उन्होंने पहले ही इस पर कानूनी कदम उठा लिया है और पुलिस में लिखित शिकायत भी दर्ज करा दी है। प्रियंका ने साफ तौर पर कहा कि वायरल वीडियो में वह नहीं हैं। किसी ने उनकी छवि खराब करने के लिए ही ऐसा किया है। वैसे तो अब तक कई भोजपुरी अभिनेत्रियों के वीडियो वायरल हो चुके हैं। कई ने अब तक इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया भी नहीं दी है, लेकिन प्रियंका उनमें से नहीं हैं। उन्होंने इसके खिलाफ आवाज उठाई है।
Ram Charan: अब अमेरिका को 'गुड मॉर्निंग' कहेंगे RRR स्टार, ग्लोबल स्टार बनने के लिए 'राम' ने बढ़ाए 'चरण'
प्रियंका पंडित के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने साल 2013 में अभिनेता प्रदीप पांडे चिंटू के साथ फिल्म 'जीना तेरी गली में' से डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें न्यूकमर का अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद प्रियंका ने 'दिल मत देना मेरी सौतन को', 'बहनोई जी', 'मेरे प्यार को तुम भुला तो ना दोगे' और राजू सिंह के साथ 'पुलिसगिरी' जैसी कई फिल्मों में काम किया है।
Jansen Panettiere: 'द वॉकिंग डेड' फेम एक्टर जानसेन पैनेटीयर का निधन, महज 28 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस