फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोनालिसा: पिंक आउटफिट में भोजपुरी अभिनेत्री ने दिए शानदार पोज, दिखाई थाईलैंड की झलकियां; देखें नई तस्वीरें

Mon, 23 Nov 2026 12:22 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • मोनालिसा ने थाईलैंड से अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं।
  • हाल ही में उन्होंने यहां अपने पति के साथ अपना जन्मदिन मनाया था।
  • अभिनेत्री हिंदी टीवी शो 'बिग बॉस 10' का हिस्सा रह चुकी हैं।
विज्ञापन
मोनालिसा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा इन दिनों थाईलैंड के दौरे पर हैं। यहां वह छुट्टियां बिता रही हैं और अपने टूर की झलकियां अपने फैंस को दिखा रही हैं। हाल ही में उन्होंने पिंक आउटफिट में अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने बीच पर कई पोज दिए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

मोनालिसा - फोटो : सोशल मीडिया
मोनालिसा की पोस्ट में क्या है?
मोनालिसा ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें देखा जा सकता है कि अभिनेत्री ने बीच पर पोज दिए हैं। उन्होंने जीने पर बैठकर फोटो खिंचवाई है। झूला झूलते हुए उन्होंने मौसम का आनंद लिया है। तस्वीरों के साथ उन्होंने एक प्यारा कैप्शन लिखा है।

मोनालिसा - फोटो : सोशल मीडिया
यूजर ने बताया पसंदीदा अभिनेत्री
अभिनेत्री ने अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा 'प्राइवेट बीच पर गुलाबी प्यार।' मोनालिसा की तस्वीरों पर कई फैन ने कमेंट किए हैं। कुछ फैन ने उन्हें बहुत खूबसूरत बताया है। कई यूजर्स ने उन्हें बहुत क्यूट कहा है। एक यूजर ने लिखा 'पूरे दिन कोहराम मचाने के बाद।' एक और यूजर ने लिखा 'आप हमेशा मेरी पसंदीदा अभिनेत्री रहेंगी।'

रामायण: अमेरिका में कम होने लगा रणबीर की फिल्म का जादू? टिकट ब्रिकी में गिरावट के बाद इतनी स्क्रीन्स से हटी

मोनालिसा - फोटो : सोशल मीडिया
पति ने दी बधाई
आपको बता दें कि मोनालिसा अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ थाईलैंड पहुंचीं हैं। 21 नवंबर को अभिनेत्री ने यहां अपना जन्मदिन मनाया है। इस मौके पर उनके पति ने सोशल मीडिया पर उनके साथ तस्वीर शेयर की और लिखा, 'तुम मेरी जिंदगी के कई अध्याय का हिस्सा रही हो। आज मैं तुम्हें सेलिब्रेट करता हूं। जन्मदिन की बधाई मेरी बीवी।'

रामायण: निर्माता ने हनुमान को क्यों कहा भारतीय आयरन मैन? बताया किरदार के लिए सनी देओल को ही क्यों चुना गया

विज्ञापन

मोनालिसा - फोटो : सोशल मीडिया
मोनालिसा का वर्कफ्रंट
  • मोनालिसा अंतरा बिस्वास के नाम से भी जानी जाती हैं।
  • वह 43 साल की उम्र में भी काफी फिट और एक्टिव हैं।
  • वह सेहत के प्रति जागरूक हैं और नियमित एक्सरसाइज करती हैं।
  • मोनालिसा ने हिंदी फिल्म 'खूबसूरत- द ब्यूटी' और 'टू द लंदन कॉलिंग' जैसी फिल्मों में काम किया है।
  • भोजपुरी अभिनेत्री हिंदी टीवी शो 'बिग बॉस 10' में हिस्सा ले चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें