अक्षरा की मां को सताई बजट की चिंता?
चीनी के बढ़ते दामों के चलते लग रहा है कि भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा के घर का बजट भी गड़बड़ हो गया है। उनकी मां नीलिमा सिंह का पोस्ट देखकर कुछ यही लग रहा है। नीलिमा सिंह भी चर्चित एक्ट्रेस हैं और छोटे पर्दे पर कई सीरियल में खूंखार सास की भूमिका में नजर आ चुकी हैं।
नीलिमा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ फोटोज शेयर किए हैं, जिनमें वे चाय बनाती दिख रही हैं। इसके साथ नीलिमा ने कैप्शन लिखा है, 'चाय में चीनी डालूं या बजट की चिंता घोल दूं'?
अक्षरा सिंह क्या बोलीं?
अक्षरा सिंह ने भी चीनी के बढ़ते दामों पर चुटकी ली है। उन्होंने अपने इंस्टग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है और अपनी कुछ मिरर फोटोज शेयर की हैं। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'चीनी महंगी हो गई... अच्छा हुआ मिरर ने मिठास डबल कर दी'।
नेटिजंस ने दी चाय छोड़ने की सलाह
बता दें कि अक्षरा सिंह व्हाइट और ब्लू कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। तस्वीरों में वे नए हेयरस्टाइल को फ्लॉन्ट कर रही हैं। अक्षरा के पोस्ट पर नेटिजंस के मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं। कुछ यूजर्स उन्हें चाय छोड़ने की सलाह दे रहे हैं।