फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘भोजपुरी बवाल’ में तेज प्रताप और मल्लिका शेरावत की हुई अनोखी मुलाकात; फैंस ने दी प्रतिक्रिया; देखें वीडियो

Sun, 23 Aug 2026 05:33 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bhojpuri Bawaal Video Viral: रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में हर दिन एक नया हंगामा होता है लेकिन आगामी एपिसोड बिल्कुल अलग साबित होगा। इस एपिसोड में मल्लिका शेरावत की एक खास मुलाकात लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप से होगी। तेज प्रताप यादव और मल्लिका के बीच की बातचीत काफी अजब-गजब किस्म की होगी। 

विज्ञापन
मल्लिका शेरावत और तेज प्रताप यादव - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ चर्चा में है। इस शो में भोजपुरी के चर्चित कलाकार अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज खोल रहे हैं। इसी शो में लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव भी नजर आ रहे हैं। एक एपिसोड में उनकी मुलाकात बॉलीवुड अदाकारा मल्लिका शेरावत से हुई। दोनों की इस मुलाकात पर फैंस ने भी प्रतिक्रिया दी है। 

तेज प्रताप यादव ने मल्लिका को बताईं हैरान करने वाली बातें

शो ‘भोजपुरी बवाल’ के आगामी एपिसोड के प्राेमो में तेज प्रताय यादव मल्लिका शेरावत का हाथ देखते हैं और कहते हैं, ‘लोग आपका दिल दुखाते हैं।’ इसके अलावा वह मल्लिका को एक रत्न पहनने की सलाह भी देते हैं और कहते हैं कि इससे आपका तेज बढ़ेगा। इसके बाद मल्लिका कहती हैं, ‘और कितना तेज चाहिए तेजी जी।’ 

विज्ञापन

दोनों की यह बातचीत देखकर फैंस ने भी फनी इमोजी पोस्ट के कमेंट सेक्शन में साझा किए हैं। 

विज्ञापन

शो 'भोजपुरी बवाल' में चर्चित सितारे - फोटो : सोशल मीडिया
‘भोजपुरी बवाल’ में कई सेलेब्स ने खोले राज 
‘भोजपुरी बवाल’ एक रियलिटी एंटरटेनमेंट शो है, इसमें पवन सिंह, दिनेश लाल यादव निरहुआ, काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे मुख्य कलाकार हैं। यह सभी भोजपुरी सिनेमा के बड़े नाम हैं। शो में अपने बारे में यह कलाकार कई बातें बता रहे हैं, जिसके बाद विवाद भी खड़े होने लगे हैं। 
  • पवन सिंह ने बताया था कि पहली पत्नी के गुजर जाने के बाद उनकी जिंदगी प्यार से विरान हो चुकी है।  
  • वहीं आम्रपाली दुबे ने भी अभिनेता निरहुआ के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की
  • काजल राघवानी ने भी भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह और निरहुआ पर कुछ आरोप लगाए। जिन पर दोनों ने अपना पक्ष भी रखा। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें