फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khesari Lal Yadav: खेसारी लाल की फिल्म 'गॉडफादर' का दमदार लुक आया सामने, नेटिजन्स बोले- 'ब्लॉकबस्टर है'

Fri, 09 May 2025 06:30 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Khesari Lal Yadav Movie Godfather First Look: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की आगामी फिल्म है 'गॉडफादर'। आज शुक्रवार को इसका फर्स्ट लुक पोस्टर जारी हुआ है। 
विज्ञापन
'गॉडफादर' - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेसारी लाल यादव को भोजपुरी की हिट मशीन कहा जाता है। उनके गाने फैंस के बीच जमकर बवाल काटते हैं तो अभिनय की जादूगरी भी उनकी खूब चलती है। खेसारी के पास इस वक्त कई बैक टू बैक फिल्में हैं। एक फिल्म है 'गॉडफादर'। इसका आज पोस्टर जारी किया गया है। हालांकि, इसमें उनका चेहरा नहीं दिखाया गया है। 

विज्ञापन

देसी 'गॉडफादर' में खेसारी का दमदार लुक
फिल्म 'गॉडफादर' का पोस्टर द टाइम्स भोजपुरी के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्टर में खेसारी लाल यादव नजर आ रहे हैं। उनका चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है। वे लाल रंग की शर्ट में पोज दे रहे हैं। बालों का रंग व्हाइट दिखाई दे रहा है। पोस्टर के साथ लिखा है, 'खेसारी की देसी भोजपुरी फिल्म 'गॉडफादर' की पहली झलक'। इसमें खेसारी के साथ यामिनी सिंह, आस्था सिंह, संजय पांडे, विनोद मिश्रा और निशा तिवारी जैसे सितारे हैं।

 

नेटिजन्स हुए उत्साहित
पोस्टर पर खेसारी का अंदाज देखकर लग रहा है कि यह एक्शन फिल्म है। जंग के मैदान में खेसारी दुश्मनों से दो-दो हाथ करने को तैयार नजर आ रहे हैं। पोस्टर ने दर्शकों को उत्साहित कर दिया है। नेटिजन्स के दिलचस्प रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ब्लॉकबस्टर है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'भोजपुरी के फादर'। एक यूजर ने लिखा, 'हिट है बॉस'। खेसारी के फैंस लिख रहे हैं, 'गर्दा उड़ा दिया। फिल्म का इंतजार है'।



विज्ञापन

'अग्नि परीक्षा' में भी आएंगे नजर
फिल्म 'गॉडफादर' का निर्देशन पराग पाटिल ने किया है। वहीं, पराग पाटिल के साथ मिलकर रोशन सिंह और सुबोध सेठ ने इसे प्रोड्यूस किया है। कुलदीप श्रीवास्तव इसके सह-निर्माता हैं। फिल्म के निर्देशन और लिरिक्स की कमान कृष्णा बेदर्दी ने संभाली है। फिल्म 'गॉडफादर' के अलावा खेसारी के पास 'अग्नि परीक्षा' भी है। इसका पोस्टर बीते दिनों रिलीज हुआ।

और पढ़ें:

Sitaare Zameen Par: सिनेमाघरों से ओटीटी पर नहीं जाएगी आमिर की 'सितारे जमीन पर', जानें फिर कहां होगी रिलीज

Tisca Chopra: जम्मू-कश्मीर से पुलिस वर्दी में टिस्का ने शेयर की पोस्ट, 'हिट 3' के BTS फोटोज देख खुश हुए फैंस

Hina Khan: 'पहलगाम से पहले हम युद्ध नहीं चाहते थे और अब भी...', भारत-पाकिस्तान तनाव पर बोलीं एक्ट्रेस हिना खान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें