फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ritesh Pandey: पर्दे पर धमाल मचाने आ रहे हैं रितेश पांडे की फिल्म 'आसरा', धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज

Mon, 23 Oct 2023 10:06 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भोजपुरी सिनेमा के पॉपुलर सितारे रितेश पांडे आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। एक्टिंग से लेकर अपनी गायकी के लिए मशहूर रितेश पांडे ने दर्शकों का खूब दिल जीता है।
विज्ञापन
रितेश पांडेय और अवधेश मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी सिनेमा के पॉपुलर सितारे रितेश पांडे आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। एक्टिंग से लेकर अपनी गायकी के लिए मशहूर रितेश पांडे ने दर्शकों का खूब दिल जीता है। साथ ही भोजपुरी सिनेमा में कई जानदार गाने दर्शकों को तोहफे में दिए हैं। रितेश पांडे की पहचान भोजपुरी के सुपरस्टार के रूप में है। रितेश के गानों को आप यूट्यूब पर हंगामा मचाते देख सकते हैं। अब दर्शकों को रितेश पर्दे पर रोमांस फरमाते एक बार फिर दिखने वाले हैं।

विज्ञापन

दरअसल रितेश पांडे और सपना चौहान की जोड़ी इस बार पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। दोनों की जोड़ी इस बार फिल्म 'आसरा' में साथ नजर आएगी। इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को खासा पसंद आ रहा है, क्योंकि इस फिल्म में लंबे समय बाद गांव की माटी की सौंधी खुशबू उभर कर सामने आई है।

आसरा - फोटो : सोशल मीडिया
'आसरा' के ट्रेलर की बात करे तो यह ट्कारेलर 3:25 मिनट का है, जिसमें वो क्षमता है कि यह दर्शकों को अपनी ओर सम्मोहित करने में कामयाब रही है। प्यार को तो अभी तक कोई परिभाषित नहीं कर पाया है, लेकिन इस फिल्म के डायलॉग की माने तो खो जाने को भी प्यार कहते हैं, लोगों को खूब पसंद आ रही है। इस फिल्म की खास बात यह है कि इसमें गांव समाज, मिट्टी की सौंधी खुशबू और उसमें पनपता एक खूबसूरत सा प्यार आपको रूहानी एहसास दिलाएगा। इस फिल्म के निर्देशक आनंजय रघुराज है।
विज्ञापन

फिल्म 'आसरा' की कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में सुपरस्टार रितेश पांडेय, अवधेश मिश्रा और सपना चौहान मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं, जिन्होंने ट्रेलर में भी अपनी अदाकारी से दर्शकों के जेहन में जबरदस्त छाप छोड़ी है।

यह भी पढ़ें: खुलेगा दीपिका-रणवीर की सीक्रेट सगाई का राज, करण के शो की पहली झलक आई सामने


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें